Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Seema Haider ही नहीं, ये 4 महिलाएं भी कर चुकी है इंडियन प्रेमी के खातिर सरहद पार
Seema Haider और Sachin meena की लवस्टोरी पूरे देशभर में सुर्खियां में छाया हुआ है। सीमा का मामला एकलौता नहीं है जहां सरहद पार के प्यार को पाने के लिए लोगों ने गैरकानूनी तरीका अपनाया है। कुछ मामलों में सरहद पार का प्यार परवान चढ़ गया, तो अधिकतर मामलों में सरहद पार करने वाले शख्स को डिपोर्ट कर दिया गया। बांग्लादेश और पाकिस्तान से ऐसे कई मामले आए हैं जहां ऑनलाइन प्यार के कारण लड़किया अपना देश छोड़ भारत अपने प्रेमी से मिलने घर आ गए।
सीमा से पहले भी आई थी एक पाकिस्तानी महिला भारत में शादी करने प्यार में डूबी इक़रा को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया था। बहुत चाहने पर भी इक़रा को उनके मुल्क वापस भेज दिया गया था। आइए जानते हैं ऐसी ही चार लवस्टोरी के बारे में जहां लव स्टोरीज का अंत सुखद नहीं था

शापला अख्तर की लवस्टोरी
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में भी एक ऐसा मामला सामने आया था कि बांग्लादेश की शापला अख्तर बंगाल का बॉर्डर लांघकर अपने प्रेमी के साथ रहने सिलीगुड़ी पहुंची तो कुछ ही दिनों बाद खुलासा हुआ कि उसका प्रेमी तो लड़कियों का सौदागर है और वह उसके साथ कुछ दिनों के प्यार के नाटक के बाद उसे नेपाल भेजने वाला था।

इकरा और मुलायम की लव स्टोरी
सीमा हैदर और सचिन को ऑनलाइन गेम PubG के चक्कर में प्यार हुआ, तो इकरा और मुलायम की लव स्टोरी में ऑनलाइन गेम Ludo प्यार का कारण बना। 19 वर्षीय इकरा लूडो खेलते-खेलते मुलायम सिंह के प्यार में पड़ गई। 19 सितंबर, 2022 को इकरा घर से स्कूल के लिए निकली और फिर कभी घर नहीं पहुंची। इकरा ने अपने घर से गहने ले लिए थे। उन्हें बेचकर पैसे जुटाई और दुबई होते हुए नेपाल पहुंचीं। नेपाल में ही मुलायम सिंह भी मौजूद था जिसने इकरा से शादी कर ली। इसके बाद दोनों बेंगलुरु गए और वहां इकरा नाम बदलकर रहने लगीं।
कुछ समय बाद पड़ोसियों ने इकरा को नमाज पढ़ते हुए देख लिया और फिर पुलिस को बता दिया। जांच के बाद पता चला कि इकरा का संबंध अभी भी पाकिस्तान से था और कोर्ट में केस चलने के बाद इकरा को वापस पाकिस्तान डिपोर्ट कर दिया गया।

बांग्लादेश की जूली और मुरादाबाद के अजय की लवस्टोरी
पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश की रहने वाली जूली फेसबुक पर प्यार के बाद मुरादाबाद में रहने वाले प्रेमी अजय के पास आई। युवती ने सनातन धर्म अपनाकर प्रेमी संग और फिर कुछ समय बाद स्वदेश लौट गई। इसके बाद जूली ने किसी बहाने से अजय को बांग्लादेश बुला लिया। अब तीन चार पहले जूली ने खून से लथपथ अजय का मुरादाबाद में रहने वाले परिजनों को भेजा है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

बारबरा पोलाक और शादाब की लवस्टोरी
सात समंदर पार पोलैंड से महिला टूरिस्ट वीजा के सहारे अपने प्रेमी शादाब आलम से मिलने भारत चली आई। दरअसल शादाब झारखंड के हजारीबाग के रहने वाले हैं। पोलैंड की बारबरा पोलाक को इंस्टाग्राम पर झारखंड के हजारीबाग के शादाब मल्लिक से प्यार हो गया। पोलैंड की महिला अपने प्यार को पाने के लिए हजारीबाग पहुंच गई। अब शादाब के साथ वापस अपने वतन जाना चाहती है।



Click it and Unblock the Notifications
