Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
सावधान! सितंबर में सितम: बारिश बनेगी तबाही, ज्योतिष की भविष्यवाणी क्या हो जाएगी सच!
September 2025 Disasters Prediction: सितंबर की आहट के साथ ही एक नया डर लोगों के दिलों में घर करने लगा है। मुसलाधार बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। देख के कोने-कोने का यही हाल है, ऐसे में कहीं बाढ़ आ रही है तो कहीं बादल फट रहे हैं। पूरे के पूरे गांव बर्बाद हो गए हैं। दिल्ली से लेकर कश्मीर तक आसमान से आफत रूपी बारिश हो रही है। दिल्ली के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं और लोग घर से बेघर हो गए हैं तो पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और बादल के फटने से तबाही मची हुई है।
इसी बीच ज्योतिषाचार्य विनोद कुमार की डराने वाली भविष्यवाणी सामने आई है। उन्होंने सितंबर में धरती पर भारी तबाही के संकेत दिए हैं। अगर उनकी भविष्यवाणी सच होती है तो हर तरफ मौत का डराने वाला मंजर होगा और रोते-चिल्लाते लोग दिखाई देगें। आइए विस्तार से जानते हैं कि आचार्य विनोद कुमार ने क्या कहा?
सितंबर में मचेगी तबाही
वायरल भयानी के इंस्टा हैंडल पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें आचार्य विनोद कुमार ने सितंबर को लेकर डराने वाली भविष्यवाणी की है। उन्होंने 7 से 21 सितंबर तक धरती पर भारी तबाही मचने के संकेत दिए हैं। उनका मानना है कि 7 से 21 सितंबर तक ग्रहों की स्थिति असामान्य मौसम पैटर्न बनाएगी। शनि का मीन जो जल राशि है उसमें गोचर होगा साथ ही चंद्रमा की चाल भारी वर्षा का संकेत दे रही है। वहीं राहु-केतु अक्ष अचानक बादल फटना, तूफान और प्राकृतिक आपदाओं का संकेत दे रहे हैं।

बारिश बनेगी तबाही
आचार्य विनोद कुमार के अनुसार, 7 से 10 सितंबर तक यानी पूर्णिमा के आसपास भारी बारिश होगी जिसकी वजह से गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र और नर्मदा नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। इस वजह से निचले इलाकों, गांवो और शहरों में जलभराव होगा और बाढ़ के आसार होंगे। इतना ही नहीं गरज के साथ भारी बारिश होगी, तूफान आएगा। इसके अलावा 15 से 22 सितंबर यानी अमावस्या के आसपास राहू-केतू का प्रभाव होगा जिससे उत्तराखंड, हिमाचल, असम, मेघालय, पंजाब में भूस्खलन होने और बादल फटने की भी संभावना है।
इन बीमारियों का मंडरा रहा खतरा
तबाही की जितनी डरावनी भविष्यवाणी आप ऊपर पढ़ चुके हैं वो अभी खत्म नहीं हुई है। अभी और सुनो, आचार्य ने डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड जैसी जानलेवा बीमारियों के फैलने का भी संकेत दिया है। ऐसे में सभी को बहुत ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। जितना बताया जा रहा है अगर वो सब सच होता है तो इसमें कोई दो राय नहीं है कि धरती पर विनाशलीला देखी जा सकती है।
कब से मिलेगी राहत
अब सवाल ये उठता है कि पूरा साल ही ऐसा रहेगा? नहीं ऐसा नहीं है, आचार्य विनोद कुमार के अनुसार, 25 सितंबर के बाद वर्षा का दबाव कम होगा। अक्टूबर यानी शरद ऋतु की शुरुआत में मौसम धीरे-धीरे साफ होगा।



Click it and Unblock the Notifications
