Latest Updates
-
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स
September 2026 Bank Holidays: सितंबर 2026 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
September 2026 Bank Holidays: अगस्त का महीना खत्म होने वाला है, ऐसे में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने सितंबर 2026 के लिए बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी की है। सितंबर में बैंक से जुड़ा काम कराने वालों के लिए छुट्टियों की जानकारी पहले से रखना जरूरी है। राज्यों के हिसाब से छुट्टियों की संख्या अलग हो सकती है, क्योंकि कई छुट्टियां स्थानीय त्योहारों और आयोजनों के आधार पर तय होती हैं। इसके अलावा हर महीने की तरह रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को बैंक ब्रांच में कामकाज नहीं होगा। हालांकि, ब्रांच बंद रहने के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग से जुड़े कई काम किए जा सकेंगे। UPI, मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सर्विसेस आमतौर पर चालू रहेंगी। लेकिन चेक जमा करने, कैश निकालने, अकाउंट से जुड़े किसी काम या बैंक अधिकारी से मिलने के लिए ब्रांच जाना जरूरी है, तो छुट्टी की तारीख देखकर ही अपना काम प्लान करें।

4 सितंबर को कई शहरों में बैंक बंद
जन्माष्टमी और कृष्ण जयंती के चलते 4 सितंबर को कई शहरों में बैंक की छुट्टी रहेगी। इस दिन अहमदाबाद, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, यह छुट्टी सभी शहरों में नहीं होगी। इसलिए बैंक का काम कराने से पहले अपने शहर की छुट्टी जरूर जांच लें।
12 से 15 सितंबर तक कई जगह बैंक बंद
12 सितंबर को शनिवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। यह महीने का दूसरा शनिवार है। गुवाहाटी में इसी दिन श्रीमंत शंकरदेव की तिथि के कारण भी बैंक की छुट्टी रहेगी। 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी और गणेश पूजा के चलते बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 15 सितंबर को अहमदाबाद, भुवनेश्वर और पणजी में अलग-अलग त्योहारों के कारण बैंक में कामकाज नहीं होगा।
21 और 26 सितंबर को भी बैंक बंद
21 सितंबर को स्थानीय त्योहारों और धार्मिक आयोजनों के कारण गुवाहाटी, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे। गुवाहाटी में श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव और कोच्चि व तिरुवनंतपुरम में श्री नारायण गुरु समाधि से जुड़ी छुट्टी रहेगी। इसके बाद 26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। बैंक की ब्रांच बंद रहने पर भी UPI, ATM, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
4 सितंबर को जन्माष्टमी और कृष्ण जयंती की वजह से अहमदाबाद, आइजोल, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।
6 सितंबर को रविवार होने की वजह से देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे।
12 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार है। इस वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, गुवाहाटी में श्रीमंत शंकरदेव की तिरुभाव तिथि के कारण भी बैंक की छुट्टी रहेगी।
13 सितंबर को रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
14 सितंबर को गणेश चतुर्थी, गणेश पूजा, वारासिद्धि विनायक व्रत, विनायक चतुर्थी और हरतालिका के कारण बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।
15 सितंबर को संवत्सरी, नुआखाई और गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन की वजह से अहमदाबाद, भुवनेश्वर और पणजी में बैंक की छुट्टी रहेगी।
20 सितंबर को रविवार होने के कारण देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे।
21 सितंबर को श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव और श्री नारायण गुरु समाधि से जुड़ी छुट्टी के कारण गुवाहाटी, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
22 सितंबर को करमा पूजा के चलते रांची में बैंक की छुट्टी रहेगी।
23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह जी के जन्मदिन के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
25 सितंबर को इंद्रजात्रा के चलते गंगटोक में बैंक की छुट्टी रहेगी।
26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे।
27 सितंबर को रविवार होने की वजह से देशभर में बैंक बंद रहेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
