Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
SRK Bungalow: अंदर से बिल्कुल जन्नत है शाहरुख खान का मन्नत, कभी 18 करोड़ में खरीदा था, आज 300 करोड़ है कीमत
SRK Bungalow: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान एक बार फिर अपने आलीशान बंगले 'मन्नत' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने मन्नत के रेनोवेशन और दो अतिरिक्त मंजिलों के लिए मिली CRZ (कोस्टल रेगुलेशन ज़ोन) मंजूरी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी, जिससे बंगले के विस्तार का रास्ता साफ हो गया। मुंबई के बांद्रा स्थित यह सी-फेसिंग बंगला देश के सबसे चर्चित सेलिब्रिटी घरों में गिना जाता है। शाहरुख खान इसे अपनी जिंदगी का सबसे खास और खुशनसीब घर मानते हैं। करोड़ों की संपत्ति होने के बावजूद वह पत्नी गौरी खान और अपने बच्चों के साथ वर्षों से इसी घर में रह रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'मन्नत' की अनुमानित कीमत करीब 300 करोड़ रुपये बताई जाती है। आइए जानते हैं कि आखिर इस आलीशान बंगले के अंदर ऐसा क्या है, जो इसे भारत के सबसे चर्चित घरों में शामिल करता है।

महल जैसा दिखता है 'मन्नत'
मुंबई के बांद्रा स्थित समुद्र किनारे बना शाहरुख खान का बंगला 'मन्नत' अपनी भव्यता के लिए दुनियाभर में मशहूर है। करीब छह मंजिला इस हेरिटेज बंगले का बाहरी हिस्सा जितना आकर्षक है, अंदर का इंटीरियर भी उतना ही शानदार है। पुराने दौर की शाही वास्तुकला और आधुनिक डिजाइन का ऐसा मेल देखने को मिलता है, जो इसे बाकी सेलिब्रिटी घरों से अलग पहचान देता है। इसी वजह से मन्नत को मुंबई के सबसे प्रतिष्ठित बंगलों में गिना जाता है।
घर के अंदर क्या-क्या है?
करीब 27 हजार वर्ग फुट में फैले इस आलीशान बंगले में परिवार की जरूरतों के हिसाब से हर आधुनिक सुविधा मौजूद है। कई लग्जरी बेडरूम, निजी ऑफिस, हाई-टेक जिम, स्विमिंग पूल, विशाल लाइब्रेरी और निजी थिएटर इसकी खासियत हैं। इसके अलावा मेहमानों के स्वागत के लिए एक खूबसूरत लॉबी भी बनाई गई है, जहां शाही अंदाज साफ नजर आता है।
गौरी खान ने किया है डिजाइन
मन्नत के इंटीरियर को शाहरुख खान की पत्नी और इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान ने अपनी पसंद के मुताबिक डिजाइन किया है। घर के हर हिस्से में क्लासिक और मॉडर्न डिजाइन का बेहतरीन संतुलन देखने को मिलता है। आलीशान झूमर, संगमरमर की फ्लोरिंग, महंगे कालीन, स्टाइलिश फर्नीचर और खूबसूरती से सजाए गए कमरे इस बंगले की शान बढ़ाते हैं।
लिविंग एरिया भी है बेहद खास
मन्नत का लिविंग एरिया किसी आर्ट गैलरी से कम नहीं लगता। यहां देश-विदेश से जुटाई गई पेंटिंग्स, दुर्लभ कलाकृतियां और आकर्षक सजावटी सामान रखे गए हैं। लकड़ी से बनी सीढ़ियां, डिजाइनर फर्नीचर और शानदार सजावट इस हिस्से को और खास बनाती हैं। वहीं, बंगले की मशहूर नेम प्लेट भी काफी चर्चा में रही है, जिसे मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खास डिजाइन के साथ तैयार कराया गया था।
टेरेस से दिखता है समुद्र का खूबसूरत नजारा
गौरी खान कई इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि मन्नत का टेरेस उनका सबसे पसंदीदा हिस्सा है। यहां से अरब सागर का शानदार दृश्य दिखाई देता है। टेरेस पर बैठने के लिए आरामदायक फर्नीचर, हरियाली से भरा गार्डन और खूबसूरत सजावट की गई है। परिवार अक्सर यहीं समय बिताता है, इसलिए यह जगह घर के सबसे सुकूनभरे हिस्सों में गिनी जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
