Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Shark Tank India Season-3: कौन हैं IIT ड्रॉपआउट अजहर इक़बाल, इतने करोड़ों के मालिक हैं ये नए शार्क
Inshort CEO Azhar iqubal net worth: शार्क टैंक इंडिया के तीसरे सीजन में एक नए शार्क की एंट्री हुई है। सीजन-3 के लिए OYO के फाउंडर रितेश अग्रवाल और जोमैटो के को-फाउंडर दीपिंदर गोयल की एंट्री के बाद अजहर इकबाल की एंट्री हुई है।
13 अक्टूबर को ही शार्क टैंक इंडिया का नया प्रोमो भी रिलीज किया गया है, जिसमें अजहर इकबाल को दिखाया गया है। कहा जा रहा है कि अजहर इकबाल IIT ड्रॉपआउट हैं। आइए जानते हैं इस नए शार्क के बारे में-
500 करोड़ रुपए संपति के मालिक
अजहर इकबाल इनशॉर्ट्स ऐप और पब्लिक ऐप के सीईओ और को-फाउंडर हैं। इस शो के तीसरे सीजन में वो अकेले ऐसे शार्क हैं, जो टेक बैकग्राउंड से हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजहर इकबाल करीब 500 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। दिल्ली IIT से ग्रेजुएशन करने के दौरान 2013 में दीपित पुरकायस्थ और अनुनय अरुणव के साथ एक फेसबुक पेज के रूप में इनशॉर्ट्स शुरू किया और बाद में इनशॉर्ट्स ऐप लॉन्च किया था। जिसका मकसद था 60 शब्दो में संक्षिप्त समाचार पाठकों तक पहुंचाना। दो साल बाद 2015 में इनशॉर्ट्स iPhones पर पेश किया गया। इनशॉर्ट्स भारत का सबसे अधिक रेटिंग वाला और अग्रणी अंग्रेजी समाचार ऐप है। जिसकी वैल्यू $64 मिलियन डॉलर है।

IIT ड्रॉपआउट है अजहर
अजहर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके अपनी जर्नी को शेयर करते हुए बताया था कि 'बात 10 साल पहले की है, जब मैं अपनी उम्र के 20वें साल में था। कुछ नया करने की जिद में, मैंने अपने भरोसे को एक उड़ान दी और इनशॉर्टस शुरू करने के लिए दिल्ली में आईआईटी की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। पिछले एक दशक को देखें, तो ये काफी एक्साइटमेंट से भरा हुआ रहा। मेरी ना थकने वाली उन रातों ने आज सोशल मीडिया इंडस्ट्री में एक पहचान बना ली है।' वहीं उनके लिंकडेन प्रोफाइल से भी पता चलता है कि उन्होंने
IIT ड्रॉपआउट करके इस मुकाम तक पहुंचे।

फॉर्ब्स की लिस्ट में आ चुके हैं अजहर
अज़हर कई प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। इनमें से कुछ बिजनेस वर्ल्ड यंग एंटरप्रेन्योर अवार्ड, द मोस्ट एंटरप्राइजिंग ब्रांड्स, लीडर्स ऑफ एशिया अवार्ड, बिजनेस वर्ल्ड 40 अंडर 40, फॉर्च्यून इंडिया 40 अंडर 40, फोर्ब्स इंडिया 30 अंडर 30 और फोर्ब्स एशिया 30 अंडर 30 शामिल हैं।



Click it and Unblock the Notifications
