Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Shefali Jariwala Net worth: 42 की उम्र में शेफाली का निधन, जानें कितने करोड़ की मालकिन थीं एक्ट्रेस
Shefali Jariwala Networth: कांटा लगा गर्ल के नाम से मशहूर शेफाली जरीवाला की अचानक मौत ने उनके फैंस और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को गहरा झटका दिया है। एक्ट्रेस की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है। अभिनेत्री ने सिर्फ 42 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया जिससे उनके परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूट गया। शेफाली ने बतौर एक्ट्रेस अपने करियर में कई अहम रोल निभाए और खास मुकाम हासिल किया।
क्या आप जानते हैं कि अपनी इस छोटी-सी उम्र में शेफाली ने कितनी संपत्ति जोड़ी थी? आइए जानते हैं शेफाली जरीवाला की कुल नेट वर्थ, कमाई के स्रोत और उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में।
कौन थीं शेफाली जरीवाला?
शेफाली जरीवाला ने साल 2002 में म्यूजिक एल्बम "कांटा लगा" से रातोंरात लोकप्रियता हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया और रियलिटी शोज जैसे बूगी वूगी', 'नच बलिए 5' और 'नच बलिए 7' और डांस रियलिटी शोज में नजर आई हैं। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा शौहरत बिग बॉस 13 से मिली जिससे उन्होंने लंबे समय बात कमबैक किया था।

कैसे हुई शेफाली की मौत
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक शेफाली जरीवाला की मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है। बताया जा रहा है कि 27 जून 2025 की रात को उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। आनन-फानन में पति और तीन अन्य लोग उन्हें बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में लाए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल रिसेप्शनिस्ट ने इस बात की पुष्टि की है।
शेफाली जरीवाला की नेटवर्थ
शेफाली जरीवाला ने छोटी उम्र में बड़ा नाम कमाया और काफी संपत्ति भी जोड़ी। वैसे तो शेफाली की नेटवर्थ के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। मगर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस के पास करीब 1 मिलियन डॉलर यानी लगभग 7.5 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। उनकी कमाई का सोर्स एक्टिंग और मॉडलिंग ही था।
कहां-कहां से होती थी कमाई?
ब्रांड एंडोर्समेंट - कई ब्यूटी और फैशन ब्रांड्स से जुड़ी थीं।
इंस्टाग्राम प्रमोशन - एक स्पॉन्सर्ड पोस्ट के लाखों रुपये चार्ज करती थीं।
रियलिटी शोज - बिग बॉस, नच बलिए जैसे शो से भारी फीस ली थी।
इवेंट अपीयरेंस - शादियों और फैशन इवेंट्स में शिरकत के लिए फीस।
बिजनेस इन्वेस्टमेंट्स - कुछ छोटे लेवल के फैशन ब्रांड्स में हिस्सेदारी भी थी।



Click it and Unblock the Notifications
