Latest Updates
-
IND vs SL: ध्रुव जुरेल का तूफानी शतक, कोलंबो टेस्ट में भारत ने श्रीलंका पर कसा शिकंजा -
Miss Universe India 2026: कौन हैं केजिया लिज मेजो? 19 की उम्र में जीता मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब -
Eid-E-Milad-Un-Nabi 2026: ईद मिलाद-उन-नबी कब है? जानें तारीख, महत्व और कैसे मनाया जाता है ये दिन -
रक्षाबंधन 2026 पर पंचक और चंद्र ग्रहण का साया! राखी बांधना शुभ या अशुभ? जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त -
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
Shibu Soren Family Tree: शिबू सोरेन के परिवार में कौन-कौन? कैसी लाइफ स्टाइल जीते थे 3 बार के CM
Shibu Soren Family Tree: शिबू सोरेन, झारखंड की राजनीति का वो नाम हैं जिन्हें 'गुरुजी' के नाम से जाना जाता है। आदिवासी अधिकारों की लड़ाई से लेकर मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का उनका सफर संघर्षों और उपलब्धियों से भरा रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक और तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके शिबू सोरेन न केवल एक राजनीतिक व्यक्तित्व हैं, बल्कि एक प्रेरणा भी हैं, जिन्होंने अपनी जड़ों से जुड़कर पूरे राज्य की दिशा बदली। आज शिबू सोरेन का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। शिबू के दुनिया से अलविदा कहने के बाद से ही झारखंड में शोक का माहौल है और वहां तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि शिबू सोरेन के परिवार में कौन-कौन हैं, और कैसे उनका परिवार आज झारखंड की राजनीति में एक मजबूत स्तंभ बन चुका है? आइए जानते हैं शिबू सोरेन के फैमिली ट्री के बारे में और उनकी लाइफस्टाइल पर भी एक नजर डालते हैं।

शिबू सोरेन का परिवार (Shibu Soren Family Tree)
शिबू सोरेन अब इस दुनिया में नहीं रहे, किडनी संबंधी बीमारी की वजह से दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। शिबू तो इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन हम उनकी फैमिली के बारे में बात कर लेते हैं कि अब उनके परिवार में कौन-कौन हैं? शिबू सोरेन के परिवार में उनकी पत्नी रूपी सोरेन हैं जो उनकी लाइफ का अभिन्न अंग रही हैं।
उनके अलावा उनके तीन बेटे दुर्गा सोरेन, हेमंत सोरेन, और बसंत सोरेन हैं। हालांकि उनके बड़े बेटे दुर्गा सोरेन भी इस दुनिया में नहीं हैं साल 2009 में असामयिक निधन हो गया था। शिबू की एक बेटी अंजलि सोरेन भी हैं।
पोते-पोतियां भी हैं?
शिबू सोरेन के बड़े बेटे दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता सोरेन हैं और उनकी तीन बेटियां हैं। शिबू के दूसरे बेटे हेमंत सोरेन जो अभी झारखंड के मुख्यमंत्री हैं कि शादी कल्पना से हुई और उन्होंने भी राजनीति में एंट्री कर ली है। हेमंत और कल्पना के दो बेटे हैं। बात शिबू सोरेन के छोटे बेटे बसंत सोरेन की करें तो वो भी राजनीति से जुड़े हुए हैं। बेटी अंजलि सोरेन भी सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी हुई हैं।

शिबू सोरेन की लाइफस्टाइल
झारखंड के तीन बार मुख्यमंत्री बने शिबू सोरेन कभी भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। शिबू की लाइफस्टाइल की बात करें तो वो सादगी से भरा रहा है। वो बेहद सादगीपूर्ण जीते थे। शिबू हमेशा पारंपरिक धोती-कुर्ता पहनते हैं और ग्रामीण जीवनशैली को महत्व देते थे। उन्होंने हमेशा आदिवासी समुदाय के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और उसी मिट्टी से जुड़े रहे। शिबू विलासिता से दूर रहकर जनसेवा को ही अपना धर्म मानते रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications