Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
राजनीतिक विरासत के साथ करोड़ों की संपत्ति भी छोड़ गए 'शिबू सोरेन', इतनी जमीन-जायदाद के थे मालिक
Former Jharkhand CM Shibu Soren Net Worth : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन का सोमवार, 4 अगस्त 2025 को दिल्ली के श्री गंगाराम अस्पताल में 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थे और पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन से झारखंड ही नहीं, पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।
शिबू सोरेन झारखंड की राजनीति के आदिवासी चेहरे के रूप में दशकों तक प्रभावी रहे। शिबू सोरेन न सिर्फ अपने राजनीतिक रसूख बल्कि धन दौलत के वजह से भी चर्चा में रहते थे, उनके निधन के बाद उनकी संपत्ति और नेट वर्थ को लेकर लोगों में जिज्ञासा बनी हुई है।

शिबू सोरेन की राजनीतिक यात्रा
शिबू सोरेन का राजनीतिक सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा। उन्होंने 1970 के दशक में राजनीति में कदम रखा और 1980 में पहली बार लोकसभा सांसद बने। इसके बाद वे 1989, 1991, 1996, 2002, 2004, 2009 और 2014 में भी लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए। उन्होंने 1985 में दुमका की जामा विधानसभा सीट से विधायक के रूप में भी जीत दर्ज की थी। राज्यसभा के लिए वे दो बार पहले चुने जा चुके हैं और तीसरी बार भी उनकी उम्मीदवारी की चर्चा थी।
मुख्यमंत्री के रूप में शिबू सोरेन ने तीन बार झारखंड की कमान संभाली। वे पहली बार वर्ष 2005 में केवल 10 दिनों के लिए मुख्यमंत्री बने। 2008 में उन्होंने दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, लेकिन 2009 में तमाड़ विधानसभा सीट से चुनाव हार गए। फिर से 2009 में ही वे चार महीने तक मुख्यमंत्री रहे। केंद्र सरकार में वे कोयला मंत्री भी रह चुके हैं।
परिवार की राजनीतिक सक्रियता
शिबू सोरेन का पूरा परिवार सक्रिय राजनीति में है। उनकी पत्नी रूपी सोरेन झामुमो की केंद्रीय समिति में पदाधिकारी हैं और लोकसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं। पुत्र हेमंत सोरेन झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और वर्तमान में झारखंड के मुख्यमंत्री हैं। बड़े पुत्र दुर्गा सोरेन भी विधायक रह चुके थे। उनके निधन के बाद उनकी पत्नी सीता सोरेन जामा सीट से चुनाव जीतती आ रही हैं। छोटे पुत्र बसंत सोरेन झारखंड युवा मोर्चा के अध्यक्ष हैं।
कितनी थी शिबू सोरेन की कुल संपत्ति?
चुनावी हलफनामों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिबू सोरेन ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान अपनी कुल संपत्ति लगभग ₹7.25 करोड़ रुपये घोषित की थी। उनके पास ₹1 करोड़ रुपये से अधिक की रकम अलग-अलग बैंकों में जमा थी और उन्होंने ₹11 लाख रुपये का निवेश शेयर बाजार व बीमा पॉलिसियों में कर रखा था। उनके पास एक लग्जरी कार भी थी, जिसकी कीमत ₹25 लाख रुपये बताई गई थी।
उनकी देनदारियों की बात करें तो उन पर करीब ₹2 करोड़ रुपये का कर्ज था। कुछ रिपोर्ट्स में उनकी कुल संपत्ति का अनुमान ₹10 करोड़ रुपये तक लगाया गया है। शिबू सोरेन के पास दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन में फ्लैट, और बोकारो, दुमका, रांची व गाजियाबाद में कृषि व व्यावसायिक संपत्तियां थीं।
चल संपत्ति: ₹1.56 करोड़
अचल संपत्ति: ₹1.62 करोड़
स्व-अधिग्रहित संपत्ति: ₹16.75 लाख
उनकी पत्नी रूपी सोरेन के पास भी काफी संपत्ति थी:
चल संपत्ति: ₹71.60 लाख
अचल संपत्ति: ₹2.79 करोड़
स्व-अधिग्रहित संपत्ति: ₹30 लाख
विरासत में मिली संपत्ति: ₹1.05 करोड़
ऋण: रूपी सोरेन पर ₹3.71 लाख और शिबू सोरेन पर ₹75.53 लाख का लोन भी था।
वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कुल संपत्ति ₹8.51 करोड़ है और उनके व उनकी पत्नी के नाम संयुक्त रूप से ₹51 लाख रुपये बैंक खातों में जमा हैं।
शिबू सोरेन ने पारदर्शी तरीके से संपत्ति का विवरण दिया और वैध स्रोतों से अर्जित किया गया धन ही घोषित किया।



Click it and Unblock the Notifications
