Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
क्रिकेट को अलविदा कह चुके शिखर धवन ने करियर में जोड़ ली थी खूब संपति, जानें कितना है नेटवर्थ
Shikhar Dhawan Retirement : शिखर धवन ने इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है। 24 अगस्त की सुबह-सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान किया। शिखर धवन लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे थे।
रोहित शर्मा और शिखर धवन ने मिलकर कई साल तक भारतीय टीम के लिए ओपनिंग की। दोनों टीम को तूफानी शुरुआत दिलाने के लिए मशहूर थे। वैसे शिखर धवन के बल्ले से जैसे रन निकले हैं वैसे ही गब्बर के नाम से मशहूर इस क्रिकेटर ने अपने करियर में खूब कमाई भी की है। उनकी गिनती टीम इंडिया के सबसे रईस क्रिकेटर्स में होती है। आइए जानते हैं क्रिकेटर्स की नेटवर्थ-

इतनी है नेटवर्थ
शिखर धवन की नेटवर्थ 96 करोड़ रुपये के आसपास है। उनकी कमाई का मुख्य हिस्सा बीसीसीआई और आईपीएल के कॉन्ट्रेक्ट से आता था। इसके साथ ही उनके पास कई ब्रांड के लिए एंडॉर्समेंट करते हैं। एडवरटाइजमेंट के जरिए शिखर धवन हर महीने करीब 30 लाख रुपये की कमाई कर लेते हैं। शिखर धवन को पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2024 में 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा था।बताया जाता है कि धवन ने एक योगा और वेलनेस स्टार्टअप में भी पैसे निवेश कर रखे हैं।
दिल्ली से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक है प्रोपर्टी
शिखर धवन का दिल्ली में शानदार घर है। इसकी कीमत छह करोड़ के आसपास आंकी जाती है। दिल्ली के अलावा भी कई शहरों में उनकी संपत्ति बताई जाती है। इनमें मुंबई, गुरुग्राम शामिल है। उनका ऑस्ट्रेलिया में भी एक अपार्टमेंट है। उनकी पूर्व पत्नी और बच्चे रहा करते थे।
कार कलेक्शन
धवन के पास कई लग्जरी कारें हैं। इनमें ऑडी ए6, बीएमडब्ल्यू 6 जीटी, रेंज रोवर स्पोर्ट्स मुख्य हैं। कुछ समय पहले धवन ने एक करोड़ रुपये की मर्सिडीज कार खरीदी थी।



Click it and Unblock the Notifications
