Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Shilpa Shetty Networth : बैस्टियन बंद, लेकिन 6 से ज्यादा रेस्टोरेंट्स की हैं मालकिन, ऐसे करती हैं मोटी कमाई
Shilpa Shetty Networth : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा बीते दिनों 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोपों के कारण सुर्खियों में बने रहे। इसी बीच शिल्पा शेट्टी ने अपने लोकप्रिय और लग्ज़री रेस्टोरेंट बैस्टियन को बंद करने का ऐलान कर दिया, जिसने सभी को चौंका दिया।Shilpa Shetty Networth : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा बीते दिनों 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोपों के कारण सुर्खियों में बने रहे। इसी बीच शिल्पा शेट्टी ने अपने लोकप्रिय और लग्ज़री रेस्टोरेंट बैस्टियन को बंद करने का ऐलान कर दिया, जिसने सभी को चौंका दिया।
मगर एक्ट्रेस ने इसी के साथ खुलासा किया है कि बांद्रा का Bastian बंद हो रहा है और उसकी जगह पर नया रेस्टोरेंट AMMAKAI खुलेगा, जहां साउथ इंडियन और मैंगलोरियन व्यंजन परोसे जाएंगे। इसी के साथ ही पसंदीदा Bastian अब जूहू में Bastian Beach Club के नाम से खुलने जा रहा है।
हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि बैस्टियन के अलावा शिल्पा शेट्टी 6 और रेस्टोरेंट की मालिक हैं और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। आइए इसी बीच जानते हैं एक्ट्रेस और बिजनेसवुमन शिल्पा शेट्टी के नेटवर्थ के बारे में।

एक्ट्रेस से सफल बिजनेसवुमन तक शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी ने एक शो में बताया था कि हॉस्पिटैलिटी बिजनेस हमेशा से उनका प्लान बी रहा है। उनका प्लान ए एक्टिंग था, लेकिन उन्होंने बिजनेस में भी शानदार सफलता हासिल की। उन्होंने सबसे पहले बैस्टियन की शुरुआत की और आज उनके पास 6 से अधिक रेस्टोरेंट हैं, जिनमें वर्ली, दादर और बांद्रा जैसे पॉश इलाकों में बने रेस्टोरेंट शामिल हैं।
उनका रेस्टोरेंट INCA भी काफी पॉपुलर है, जो पेरूवियन-एशियाई फूड के लिए मशहूर है। वहीं, बैस्टियन लग्ज़री रेस्टोरेंट बांद्रा के कोहिनूर टॉवर की टॉप फ्लोर पर स्थित है, जहां से मुंबई की स्काईलाइन का शानदार 360 डिग्री व्यू मिलता है। इस रेस्टोरेंट में 450 लोगों के बैठने की जगह है और यहां पर प्रति व्यक्ति खर्चा 5 से 7 हजार रुपये तक आता है।
शिल्पा शेट्टी की नेटवर्थ और कमाई के स्रोत
शिल्पा शेट्टी की अनुमानित नेटवर्थ लगभग 150 करोड़ रुपये है। वह सिर्फ एक अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि फिटनेस आइकन, रियलिटी टीवी शो जज और सफल बिजनेसवुमन भी हैं। उनके योग और वेलनेस प्रोजेक्ट्स को देश-विदेश में काफी लोकप्रियता मिली है। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर उनकी सक्रिय मौजूदगी और ब्रांड एंडोर्समेंट्स से भी उन्हें बड़ी कमाई होती है।
बिजनेस टाइकून है पति
राज कुंद्रा की नेटवर्थ लगभग 2,800 करोड़ रुपये आंकी जाती है, जो शिल्पा शेट्टी से कहीं ज्यादा है। उनका बिजनेस पोर्टफोलियो बेहद विविध है। इसमें JL Stream Pvt Ltd, Vivan Industries, TMT Global और Groupco Developers जैसे वेंचर्स शामिल हैं। इसके अलावा, वह आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के सह-संस्थापक और सह-मालिक भी रह चुके हैं। उनके व्यवसाय स्टील मिल्स, रियल एस्टेट, निर्माण और फॉरेक्स ट्रेडिंग तक फैले हुए हैं।
कपल की लग्ज़री प्रॉपर्टीज और लाइफस्टाइल
शिल्पा और राज के पास मुंबई के जूहू में एक शानदार सी-फेसिंग बंगला है, जिसकी कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा, पुणे में भी उनका आलीशान घर है। उनकी रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज उनकी शानो-शौकत को साफ दर्शाती हैं।
यात्रा के लिए कपल के पास अपना प्राइवेट जेट भी है, जिससे वे अक्सर देश-विदेश ट्रैवल करते हैं।
शिल्पा और राज का कार कलेक्शन
कपल का कार कलेक्शन भी किसी शाही परिवार से कम नहीं है। इसमें कई लग्ज़री और सुपरकार्स शामिल हैं:
- बीएमडब्ल्यू X5 (BMW X5)
- बीएमडब्ल्यू 730LD (BMW 730LD)
- मर्सिडीज बेंज S400 (Mercedes Benz S400)
- रेंज रोवर वोग (Range Rover Vogue)
- बेंटले फ्लाइंग स्पर (Bentley Flying Spur)
- बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी (Bentley Continental GT)
- बीएमडब्ल्यू i8 (BMW i8)
- लैम्बोर्गिनी एवेंटाडोर (Lamborghini Aventador)



Click it and Unblock the Notifications
