Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Shloka Mehta Net Worth: करोड़ों की मालकिन हैं अंबानी खानदान की बड़ी बहू, जानें नेटवर्थ
Shloka Mehta Net Worth: अंबानी परिवार की बड़ी बहू और भारत के मशहूर हीरा व्यापारी रसेल मेहता की छोटी बेटी और उद्योगपति आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता अंबानी (Shloka Mehta Ambani) चर्चा में छाई हुई हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी लाइफ के कुछ खास एक्सपीरियंस शेयर किए हैं। श्लोका एक समाजसेवी, बिजनेसवुमन और एक मां भी हैं। ऐसे में उन्होंने बताया कि कैसे वो इन सभी कामों के बीच संतुलन बनाए रखती हैं। इसी बीच अंबानी परिवार के बारे में दिलचस्पी रखने वाले लोग ये जानना चाहते हैं कि अंबानी परिवार की बहू और हीरा व्यापारी की बेटी कितनी अमीर हैं।
दरअसल श्लोका मेहता सिर्फ अंबानी परिवार की बहू ही नहीं, बल्कि एक रॉयल पर्सनैलिटी, जिनकी पहचान बिजनेस, फैशन और समाज सेवा के क्षेत्र में भी मजबूत है। श्लोका का जीवन जितना ग्लैमरस है, उतनी ही प्रभावशाली है उनकी पर्सनल नेटवर्थ भी। आइए जानें कि श्लोका मेहता की कुल संपत्ति कितनी है, उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल कैसी है, और क्यों उन्हें "बिजनेस वर्ल्ड की रॉयल लेडी" कहा जाता है।

श्लोका मेहता की एजुकेशन
श्लोका मेहता अंबानी हीरा कारोबारी रसेल मेहता और मोना मेहता की सबसे छोटी बेटी हैं। श्लोका ने अपनी स्कूलिंग मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की है और आगे की पढ़ाई प्रिंसटन यूनिवर्सिटी, न्यू जर्सी से की है। वो 2014 में अपने पिता के बिजनेस, रोजी ब्लू डायमंड्स कंपनी में शामिल हुईं। उनकी कंपनी बेल्जियम, इजराइल, जापान, अमेरिका और चीन सहित 12 देशों में हीरों का व्यापार करती है। श्लोका मेहता ने प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने 2019 में आकाश अंबानी से शादी की।
श्लोका मेहता की नेटवर्थ
हर किसी इंसान को अंबानी परिवार के बारे में जानने की इच्छा हमेशा से रही है। बात अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता की करें तो सभी जानना चाहते हैं कि वो कितनी अमीर हैं। श्लोका मेहता की कुल संपत्ति की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, श्लोका की कुल संपत्ति करीब 120 करोड़ की है।
कैसी है श्लोका की लाइफस्टाइल?
श्लोका मेहता की लाइफस्टाइल बहुत ही रॉयल है और वो महारानी जैसी जिंदगी जीती हैं। श्लोका के पास महंगी कारों का कलेक्शन है।
इसके अलावा उनका फैशन सेंस भी कमाल का है जो उनकी रॉयल लाइफस्टाइल को परिभाषित करता है। श्लोका की वेडिंग ज्वेलरी से लेकर ड्रेस तक ने कई बार ट्रेंड बनाया है।



Click it and Unblock the Notifications
