Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Sania Mirza-Shoaib Malik Net Worth: सानिया और शोएब दोनों के पास अरबों की दौलत, जानिए कौन है ज्यादा अमीर?
Shoaib Malik & Sania Mirza Net Worth: पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने पाकिस्तानी टीवी अदकारा से तीसरी शादी रचा ली है। सानिया मिर्जा और शोएब मलिक अब साथ नहीं हैं। दोनों के ब्रेकअप की अफवाहें कई महीनों से छाई हुई थीं, जो सच साबित हो गई हैं। सानिया मिर्जा टेनिस की मशहूर खिलाड़ी रही हैं, वहीं शोएब मलिक क्रिकेटर की दुनिया का चमकता सितारा रहे हैं। सानिया ने भारत में टेनिस को लोकप्रिय बनाया, जिन्हें कई युवा अपना रोल मॉडल मानते हैं।
शोएब मलिक और सानिया मिर्जा दोनों अपने-अपने फिल्ड में शानदार खिलाड़ी रहे हैं। सानिया मिर्जा भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी तो वहीं शोएब पाकिस्तान टीम के स्टार प्लेयर हैं। बात करें दौलत की तो सानिया और शोएब मलिक के पास अच्छी खासी संपति हैं।

2000 करोड रुपए की मालकिन है टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा
भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की गिनती सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ियों में की जाती है। क्योंकि सानिया मिर्जा सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ी हैं। इसलिए यह करोड़ की कमाई करती हैं और अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं। सानिया मिर्जा की कमाई की बात करें तो एक रिपोर्ट के मुताबिक सानिया मिर्जा की नेटवर्क करीब 25 मिलियन डॉलर यानी की 2000 करोड रुपए है। खेल के साथ ही सानिया एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई करती हैं।
सानिया मिर्जा टेनिस से कितनी कमाई करती हैं
सानिया मिर्जा भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपने खेल को लेकर काफी लोकप्रिय हैं। वह अपने सिर्फ टेनिस खेल से ही साल में करोड़ रुपए की कमाई करती हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार वह खेल से लगभग सालाना 3 करोड रुपए की कमाई करती हैं। इसके अलावा वह जाने-माने ब्रांड के ऐड से लगभग सालाना 25 करोड रुपए की कमाई करती हैं। सानिया मिर्जा अपना खुद का टेनिस अकेडमी भी चलाती हैं। जहां से अच्छी कमाई होती है।
सानिया मिर्जा आलीशान घर और लग्जरी कर कलेक्शन
सानिया मिर्जा के घर और कार कलेक्शन की बात करें तो सानिया के पास हैदराबाद और दुबई में एक आलीशान घर है। एक रिपोर्ट के अनुसार हैदराबाद के उनके घर की कीमत लगभग 13 करोड़ बताई जाती है। सानिया मिर्जा का कलेक्शन की बात करें तो उनके पास रेंज रोवर, मर्सिडीज़ बेंज, ऑडी, और बीएमडब्ल्यू जैसी गाड़िया हैं।
शोएब मलिक की संपति
पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की संपत्ति सानिया मिर्जा के बराबर ही है। कई मीडिया रिपोर्ट की माने, शोएब की नेटवर्थ 28 मिलियन डॉलर के आसपास हैं। इसके अलावा शोएब भी कई ब्रांड्स का एंडोर्समेंट करके कमाई करते हैं। वहीं इनके पास कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं।
सानिया को कितनी मिल सकती हैं एलिमनी
शोएब मलिक पाकिस्तान के एक बड़े क्रिकेट रह चुके हैं। नेशनल टीम की कप्तानी के साथ वह देश विदेश के तमाम छोटी-बड़ी लीग में खेलते हुए नजर आए हैं। शोएब ने अपनी पहली बीवी आशिया सिद्दिकी को 15 करोड़ रुपए का गुजारा भत्ता दिया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि सानिया मिर्जा को शोएब की पहली पत्नी से अधिक एलिमनी मिल सकती है। हालांकि इसे लेकर अभी तक कुछ भी आधिकारिक नहीं है।
कब हुई थी दोनों की शादी?
सानिया मिर्जा का जन्म 1986 में मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई हैदराबाद में की थी। टेनिस के क्षेत्र में महज 18 साल की उम्र में ही बड़ी पहचान बना ली थी पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से सानिया मिर्जा की नजदीकियां बढ़ने लगी और 12 अप्रैल 2010 को दोनों ने शादी कर ली।



Click it and Unblock the Notifications
