Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
Shocking! इस महिला ने 'कपड़े के गुड्डे' से शादी कर पैदा किए 3 बच्चे, हैरान कर देगा पूरा मामला
दुनिया में लोग अलग-अलग तरह की पसंद और अनोखे फैसले करते हैं। ब्राजील की एक महिला मेरिवोन रोचा मोरेस (Meirivone Rocha Moraes) ने एक अनोखा कदम उठाते हुए कपड़े से बने एक गुड्डे से शादी कर ली। इस गुड्डे को महिला की मां ने बनाया था। महिला का दावा है कि उसे इस गुड्डे से प्यार हो गया था और उसने बाकायदा सेरेमनी में शादी रचाई।
इतना ही नहीं, मेरिवोन ने जून 2024 में यह भी दावा किया कि वह अपने "पति" के बच्चे की मां बन गई है। उसने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी "फैमिली" की झलक भी दिखाई।

हालांकि, इस कहानी में एक और ट्विस्ट आ गया है। महिला का कहना है कि उसके पति, यानी कपड़े के गुड्डे, ने उसे धोखा दिया है। मेरिवोन का दावा है कि उसका पति किसी दूसरी महिला के साथ संबंध बना रहा है, और उसके पास इसका सबूत भी है। यह अनोखी कहानी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
अकेलपन दूर करने के लिए गुड्डे से शादी, फिर किया बच्चा
गजब है प्यार की ये कहानी! ब्राजील की मेरिवोन रोचा मोरेस के अकेलेपन को दूर करने के लिए उनकी मां ने एक कपड़े का गुड्डा बनाया, जिसका नाम मार्सेलो रखा। जल्द ही मेरिवोन को इस गुड्डे से "प्यार" हो गया और उन्होंने भव्य समारोह में उससे शादी कर ली। शादी के बाद महिला गुड्डे के साथ हनीमून पर भी गईं।
ड्रामा यहीं खत्म नहीं हुआ। शादी के बाद महिला ने दावा किया कि वह मार्सेलो से प्रेगनेंट हो गई हैं। तमाम "तकलीफों" के बाद, मेरिवोन ने रैगडॉल को "जन्म" दिया। दिलचस्प बात यह है कि इस बेबी डॉल को भी उनकी मां ने बनाया था। यह अनोखी और मजेदार कहानी इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।
जेंडर रिवील पार्टी भी रखी
महिला ने दूसरी बार मां बनने की खुशी में एक जेंडर रिवील पार्टी का आयोजन भी किया था। महिला ने दावा किया था कि वह गर्भवती है और इस बार वह एक बेटी को जन्म देने वाली है। इस पार्टी में कई मेहमान भी बुलाए गए थे, और महिला ने अपने पति यानी कपड़े के गुड्डे के साथ केक काटा और एंजॉय किया। महिला ने इंस्टाग्राम पर इस अनोखी पार्टी का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उसका बेबी बंप दिखाई दे रहा था।
गुड्डे पर लगाया बेवफाई का इल्जाम
बच्चे को जन्म देने के बाद मेरिवोन रोचा मोरेस के जीवन में एक नया ट्विस्ट आया। रिपोर्ट्स के अनुसार, जब मेरिवोन अपने बेबी रैग डॉल की तबियत खराब होने के कारण अस्पताल में थी, तब उसे अपनी एक दोस्त से यह जानकारी मिली कि उसका पति, यानी कपड़े का गुड्डा, मोटेल में किसी और महिला के साथ था।
मेरिवोन ने गुड्डे के फोन से उसकी बेवफाई का सबूत जुटाया और दोनों के बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ। अब, दोनों अलग-अलग कमरों में रहते हैं, लेकिन मेरिवोन अपने बेबी रैग डॉल के लिए उसे छोड़ नहीं रही। वह अभी भी अपने कथित "पति" को एक और मौका देने की सोच रही हैं। इस अनोखी और अजीब कहानी में न जाने और कौन से मोड़ आने वाले हैं।



Click it and Unblock the Notifications
