Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
नेशनल क्रश शुभमन गिल ने कैसे हासिल की इतनी लोकप्रियता? जानें उनके जीवन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य !
Shubman Gill: आज कल शुभमन गिल हर एक भारतियों के दिल में बसे हुए हैं, खास कर के लड़कियों बीच वें काफी फेमस हैं। शुभमन गिल , भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज़ हैं जिन्होंने केवल २४ साल के उम्र में वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है।
शुभमन गिल अपने लुक और स्टाइल के वजह से भी बहुत चर्चा में रहते हैं। उन्हें इंडियन क्रिकेट टीम का चॉकलेटी बॉय भी कहा जाता। वें जितना ही अपने बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं उतना ही वें अपने पर्सनल लाइफ के वजह से सुर्ख़ियों में रहे हैं । चलिए जानते हैं कैसे पंजाब का एक आम लड़का बना इतना बेहतरीन बल्लेबाज़?

शुभमन गिल का जन्म और परिवार
शुभमन गिल का जन्म 8 सितंबर 1999 को पंजाब के फाजिल्का में हुआ था। उनके पिता लखविंदर सिंह खेती करते हैं। उनकी माता कीरत सिंह है। शुभमन की एक बहन शहनील गिल है। शुभमन को बचपन से ही क्रिकेट का बहुत शौक था । शुभमन को प्रॉपर ट्रेनिंग दिलाने के लिए शुभमन के पिता गांव की खेतीबाड़ी छोड़कर मोहाली शिफ्ट हो गए। शुभमन की स्कूलिंग यहीं हुई। 2018 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में शुभमन का इंडियन टीम में सिलेक्शन हुआ। जहां उन्होंने पांच मैच में 124 की औसत से 372 रन बनाए ।
शुभामन गिल का क्रिकेट करियर
साल 2018 में शुभमन गिल ने कोलकाता नाईट राइडर्स से खेलते हुए आईपीएल में डेब्यू किया था। केकेआर ने उन्हें 1।8 करोड़ रुपये में खरीदा था। गिल ने 2018 सीजन में 203 रन बनाए थे। गिल 2021 तक केकेआर का हिस्सा रहे। आईपीएल 2022 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने गिल पर 8 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल कर लिया। शुभमन गिल 2023 आईपीएल सीजन के टॉप स्कोरर थे, उन्होंने ऑरेंज कैप जीता था।
आखिर कौन है शुभमन की सारा ?
शुभमन अपने डेटिंग लाइफ के वजह से भी बहुत सुर्खियाँ बटोर रहे हैं। पहले तो यह पुष्टि नहीं हो पा रही थी की शुभमन गिल सारा अली खान और सारा तेंदुलकर में से किसे डेट कर रहे हैं हालांकि फैन्स के बीच सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल की डेटिंग की खबरे चर्चित हैं ।
शुभमन से जुड़े कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स
-क्या आपको पता है, शुभामन को खाने मे बटर चिकन बहुत पसंद है।
-वे ध्रूमपान और शराब का सेवन बिलकुल भी नहीं करते।
- उन्हें कुत्ते पालने का बहुत शौक और उनका एक पेट भी हैं जिसकी तस्वीरे वें आये दिन सोशल मीडिया पे साझा करते रहते हैं।
-उनके पसंदीदा एक्टर हृतिक रोशन हैं।
- वें बचपन से ही विराट कोहली के बहुत बड़े फैन हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
