Latest Updates
-
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल -
Grandma Comfort Food Vegetable Khichdi Recipe: घर पर बनाएं दादी के हाथों जैसा स्वाद -
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम
Heart Emoji Meaning: हर रंग का दिल कुछ कहता है: जानें लाल, हरे और बैंगनी हार्ट इमोजी का मतलब
Heart Emoji Meaning : आज की डिजिटल दुनिया में इमोजी हमारी बातचीत का अहम हिस्सा बन गए हैं। एक छोटा-सा इमोजी किसी बड़े भाव को बड़ी आसानी से बयां कर सकता है। प्यार जताना हो, दोस्ती निभानी हो या संवेदना व्यक्त करनी हो, हर भावना के लिए एक इमोजी है। खासतौर पर दिल यानी हार्ट इमोजी का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ लाल ही नहीं, बल्कि पीला, हरा, नीला, काला और कई रंगों के हार्ट इमोजी होते हैं और हर रंग का अपना अलग अर्थ होता है?
World Emoji Day के मौके पर हम आपको बता रहे हैं कि किस रंग का हार्ट इमोजी क्या दर्शाता है, ताकि अगली बार चैटिंग करते समय आप अपनी भावना सही रंग में व्यक्त कर सकें।

लाल दिल (Red Heart Emoji Meaning)
यह सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला हार्ट इमोजी है। यह गहरा प्रेम, रोमांस और जुनून का प्रतीक है। जब कोई व्यक्ति अपने पार्टनर से दिल की बात करना चाहता है, तो अक्सर लाल दिल का इस्तेमाल करता है। यह जीवनसाथी, प्रेमी या क्रश के लिए भेजा जाता है।
नारंगी दिल ( Orange Heart Emoji Meaning)
यह दिल दो दोस्तों के बीच प्रेम को दर्शाता है, जिसमें रोमांटिक एंगल नहीं होता। पुरुष अपनी महिला मित्र को या महिलाएं अपने मेल फ्रेंड को ये दिल भेज सकती हैं। ये उस रिश्ते को दर्शाता है जो दोस्ती से ज्यादा गहरा है लेकिन रोमांस की हद को पार नहीं करता।
पीला दिल (Yellow Heart Emoji Meaning)
यह दिल दोस्ती की शुद्धता, ईमानदारी और सच्चाई को दर्शाता है। इसमें कोई भी रोमांटिक भाव नहीं होता। इसे अपने करीबी दोस्तों को खुशी, पॉजिटिविटी और गर्मजोशी व्यक्त करने के लिए भेजा जाता है।
हरा दिल (Green Heart Emoji Meaning)
यह दिल स्वास्थ्य, समृद्धि और जीवन के लिए शुभकामनाएं देने का संकेत देता है। कुछ लोग इसे पर्यावरण प्रेम या नेचर कनेक्शन के रूप में भी प्रयोग करते हैं। आयरिश संस्कृति में यह सौभाग्य का भी प्रतीक है।
नीला दिल (Blue Heart Emoji Meaning)
नीला दिल भरोसे, ईमानदारी और सुरक्षा का प्रतीक है। यह स्थिरता और आत्मीयता को दर्शाता है। कई बार इसे प्लैटोनिक या भाई-बहन जैसे रिश्तों के लिए भी प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा कई बार यह नीला रंग का हार्ट इमोजी क्रश को भेजा जाता है, जो बताता हैे कि आप उसे प्रति भावनाएं रखते हैं।
बैंगनी दिल (Purple Heart Emoji Meaning)
इस दिल का संबंध निषिद्ध प्रेम या ऐसे रिश्ते से होता है जो सामाजिक मान्यताओं के खिलाफ हो। यह भावुक, गहरे और रहस्यमय प्रेम को भी दर्शाता है। सोशल मीडिया पर यह एलजीबीटीक्यू+ समुदाय में भी पॉपुलर है।
भूरा दिल (Brown Heart Emoji Meaning)
भूरा दिल विविधता और समानता का प्रतीक होता है। यह इमोजी खास तौर पर नस्लीय असमानता या इससे जुडे मुद्दों पर इस्तेमाल किया जाता है।
सफेद दिल (White Heart Emoji Meaning)
यह दिल शांति, स्नेह और मासूमियत का प्रतीक है। कई बार इसे संवेदना व्यक्त करने के लिए भी भेजा जाता है, जैसे किसी के दुख में साथ देना। यह आत्मिक और शांत प्रेम को भी दर्शाता है।
काला दिल (Black Heart Emoji Meaning)
यह दिल उदासी, दर्द या डार्क ह्यूमर से जुड़ा होता है। यह कभी-कभी गहरे दुख को दर्शाता है या फिर ऐसे लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है जिनकी सोच थोड़ी अलग या विद्रोही हो।



Click it and Unblock the Notifications