Latest Updates
-
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व
भगोड़े विजय माल्या के 117 करोड़ की हवेली में हुई बेटे सिद्धार्थ की शादी, घर में बना हुआ है 'गोल्ड टॉयलेट'
Sidhartha Mallya Marriage : विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या ने अपनी गर्लफ्रेंड जैस्मिन से लंदन में प्राइवेट वेडिंग शादी कर ली है। सिद्धार्थ माल्या ने अपने पिता विजय माल्या के हर्टफोर्डशायर स्थित आलीशान 'लेडीवॉक' हवेली में पारंपरिक क्रिश्चियन वेडिंग की है।
इस आलीशान महल जैसे घर की कीमत 1.40 करोड़ डॉलर (करीब 117 करोड़ रुपये) बताई जाती है। विजय माल्या ने यह आलीशान हवेली 2015 में भारत से ब्रिटेन भागने से कुछ महीने पहले ही खरीदी थी। 68 साल के करोड़पति बिजनसमैन पर 900 करोड़ रुपये से अधिक के लोन धोखाधड़ी का आरोप है। ED और CBI इस मामले की जांच कर रही हैं।

हालांकि बेटे सिद्धार्थ की शादी के बाद उनकी रईसी फिर से चर्चा में हैं। आइए जानते हैं विजय माल्या की इस प्रोपर्टी के बारे में ऐसा में इसमें क्या खास हैं?

कितने एकड़ में फैली यह हवेली?
विजय माल्या ने 2015 में हर्टफोर्डशायर में'लेडीवाक' एस्टेट F1 चैंपियन लुईस हैमिल्टन के पिता एंथनी हैमिल्टन से खरीदी थी। महल 30 एकड़ जमीन में फैला हुआ है। इस तीन मंजिला हवेली में कई आउटहाउस, स्विमिंग पूल, फव्वारे और टेनिस कोर्ट भी हैं। साथ ही एक गैरेज भी है जिसमें विजय माल्या अपने आलीशान और लग्जरी कार को पार्क करते हैं।
सोने के बने है टॉयलेट सीट
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक माल्या के हवेली के टॉयलेट में उन्होंने गोल्डन टॉयलेट सीट लगा रखी है।, जिसकी रिम और ऊपरी हिस्सा सोने से जड़ा हुआ है। इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि वो कितनी आलीशान लाइफ जी रहे हैं।

दो साल तक चला था रिनोवेशन
सिद्धार्थ माल्या और जैस्मीन की शादी में शामिल एक मेहमान ने अपने इस पोस्ट में माल्या के हर्टफोर्डशायर हवेली की झलक दिखाई है। जहां मेहमानों की भीड़ देखी जा सकती है। 'लेडी वॉक' ये विजय माल्या की प्राइवेट संपत्तियों में से एक है। इसे खरीदने के बाद दो सालों तक माल्या ने रिनोवेशन करवाया था। इस हवेली की सुरक्षा के लिए चारों तरफ गार्ड पहरा देते है। इसके अलावा इसकी ब्राउंडी को लोहे की रॉड से बंद करवा रखी है साथ ही चारों तरफ सीसीटीवी कैमरा लगे हुए हैं।



Click it and Unblock the Notifications
