Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Independence Day Rangoli Designs: ऑफिस और घर में तिरंगा रंगोली बनाकर मनाएं आजादी का जश्न, ये रही Easy Design
independence day rangoli designs: 15 अगस्त के मौके पर लोग स्कूल, कॉलेज, ऑफिस या सरकारी भवनों के बाहर रंगोली बनाते हैं। इस दिन तीन रंगों से सजी हुई रंगोली आजादी के जश्न में खुशियों के रंगों को बिखेर देती हैं। इसके अलावा अगर आप स्कूल या ऑफिस में 15 अगस्त को रंगोली कॉम्पिटिशन में पार्टीसिपेट लेकर अपनी क्रिएटिविटी दिखना चाहते हैं, तो हम आपकी इसमें मदद कर सकते हैं।

स्वतंत्रता दिवस मौके पर अगर आप भी स्कूल, घर या ऑफिस में रंगोली बनाने का प्लान कर रही हैं, तो हम आपके लिए यहां एक से बढ़कर एक रंगोली के डिजाइन लेकर आए हैं।

तिरंगा रंगोली
आजादी के 76 साल पूरे होने पर आप तिरंगे की तरह रंगोली बनाकर घर की दहलीज या अन्य जगहों को शानदार लुक दे सकते हैं। इस तस्वीर के देखिए, इसमें बीच में एक गोल में राष्ट्रीय ध्वज बनाया गया है और उसके अगल-बगल बेहद ही खूबसूरत डिजाइन बनाई गई है।

ट्रेडिशनल रंगोली
रंगोली के बीचों-बीच स्टार बनाकर आप इसे ट्रेडिशनल लुक दे सकते हैं। यह रंगोली हमारे राष्ट्रीय ध्वज में इस्तेमाल किए जाने वाले चार रंगों से बनाई जाती है। पहला नारंगी, दूसरा हरा, तीसरा सफेद और चौथा गहरा नीले। इन रंगों से बनी रंगोली बहुत ही खूबसूरत लगेगी।

इंद्रधनुष डिजाइन
आजादी के मौके पर आप ट्राईकलर से सजी हुई इंद्रधनुष के डिजाइन वाली रंगोली भी बना सकते हैं, ये रंगोली की डिजाइन घर दफ्तर के आंगन पर भी खूब सजेगी।

पिकॉक रंगोली
पिकॉक यानी मोर हमारा राष्ट्रीय पक्षी है। इसलिए स्वतंत्रता दिवस पर आप अपनी रंगोली में मोर की डिजाइन बना सकते हैं। इसे बनाने के बाद इसमें तिरंगे के तीन कलर, केसरिया, सफेद, हरे और नीले रंग का इस्तेमाल करें। यह आपकी रंगोली को बेहतरीन लुक देगा और वह काफी खूबसूरत भी दिखेगी।

सदाबहार रंगोली
अगर आप किसी बड़े से आंगन और हॉल में रंगोली बनाना चाहते हैं तो आप गोल तीन रंगों से सजी हुई रंगोली डिजाइन काफी अट्रेक्टिव लगेगी। ईयर बर्ड की मदद से आप इन रंगोली डिजाइन को काफी अट्रेक्टिव बना सकते हो।
ये भी है डिजाइन
ये कुछ सदाबहार डिजाइन है, जो 15 अगस्त के मौके पर आंगन में बनाई जा सकती है।

ये डिजाइन भी घर आंगन में 15 अगस्त के मौके पर काफी खूबसूरत लगेगी।




Click it and Unblock the Notifications