Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
New Year 2025 Rangoli : नए साल के स्वागत में आंगन पर सजाए ये रंगोली डिजाइन, खुशियों और रंगों से करें शुरुआत
New Year 2025 Rangoli Designs : नया साल खुशियों और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होता है। इस दिन को लोग दोस्तों और रिश्तेदारों संग सेलिब्रेट करते हैं या अपने घर और ऑफिस को सजाकर इसकी शुरुआत करते हैं। घर और ऑफिस को खूबसूरती से सजाने से सकारात्मकता का माहौल बनता है।
ऐसे में रंगोली बनाना एक बेहतरीन विकल्प है। यह घर को न सिर्फ सुंदर बनाती है, बल्कि शुभता भी लाती है। आप आसानी से बनने वाले रंगोली डिज़ाइन्स ट्राई कर सकती हैं, जो जल्दी तैयार हो जाते हैं। रंग-बिरंगे रंगों और फ्लोरल पैटर्न से किसी खास कोने को सजाएं। साथ ही, लाइट्स का इस्तेमाल कर पूरे घर को आकर्षक बनाएं। इस तरह, आपका नया साल खुशनुमा और ऊर्जा से भरपूर होगा। इन रंगोली डिज़ाइन्स के साथ आपका घर और ऑफिस नए साल पर चमक उठेगा और परिवार व मेहमानों के लिए यादगार बन जाएगा।

2025 थीम रंगोली
रंगोली के केंद्र में "2025" लिखें और उसके चारों ओर रंग-बिरंगे फूलों, पत्तियों और सितारों का पैटर्न बनाएं। इस डिज़ाइन को ग्लिटर और चमकदार रंगों से सजाएं।

फ्लोरल डिजाइन
गुलाब, सूरजमुखी, और कमल के फूलों का उपयोग कर एक बड़ी और भव्य रंगोली बनाएं। इसके साथ दीयों को जोड़ें।

पारंपरिक रंगोली
हल्दी, चावल का आटा, और कुमकुम से बनाई गई रंगोली शुभता का प्रतीक है। इसे दीयों और स्वास्तिक के साथ सजाएं।

दियों के साथ सजावट
रंगोली के चारों ओर दियो की जगमागहट के साथ सजाएं , जो इसे और खूबसूरत बनाएंगी।

मोर डिजाइन
मोर रंगोली के लिए मल्टीकलर से मोर का पोर्ट्रेट बनाएं। बीच में सर्कल बनाकर "हैप्पी न्यू ईयर" लिखें। आजू-बाजू पत्तियों की डिजाइन जोड़ें। यह डिज़ाइन घर और ऑफिस के बरामदे में आकर्षक लगेगी।

फनी कार्टून रंगोली
बच्चों को खुश करने के लिए वेलकम 2025 रंगोली में एक प्यारे खरगोश का चित्र बनाएं, जो हाथों में दिल पकड़े हुए हो। बीच में "वेलकम 2025" लिखें। इसे रंग-बिरंगे रंगों और चमकीले पाउडर से सजाएं।



Click it and Unblock the Notifications
