Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Chhath Puja 2024: छठ महापर्व पर छठी मैय्या के स्वागत के लिए जरूर बनाएं ये खूबसूरत रंगोली, यहां देखे डिजाइन
Chhath puja rangoli designs : दीपोत्सव के बाद अब श्रद्धा और आस्था का महापर्व छठ पूजा आ चुका है। यह पर्व विशेष रूप से सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित है और इसकी शुरुआत कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से होती है, जो इस वर्ष 5 नवंबर 2024 से शुरू हो रही है और 8 नवंबर को समाप्त होगी। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में भक्तगण अपने परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्यता के लिए उपवास और विभिन्न विधियों से पूजा-अर्चना करते हैं।
इस दिन महिलाएं न सिर्फ 16 शृंगार करके तैयार होती है बल्कि घर-आंगन को भी खूबसूरती से सजाया जाता है। छठ पूजा के लिए रंगोली डिजाइन पारंपरिक और धार्मिक महत्व के प्रतीकों को शामिल करके बनाई जाती है। यहां कुछ शानदार और सुंदर रंगोली डिजाइनों के आइडिया आपके साथ शेयर कर रहे हैं।

सूर्यदेव की आकृति
रंगोली में उगते हुए सूर्य की आकृति बनाकर चारों ओर किरणों का डिजाइन बनाएं। सूर्य की किरणें सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होती हैं और छठ पूजा में सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए बनाई जाती हैं।

सूप और दालों के डिजाइन
छठ पूजा में सूप का विशेष महत्व होता है, जिसमें फल, सब्जियां और प्रसाद चढ़ाए जाते हैं। रंगोली में सूप का डिजाइन बनाकर उसमें अलग-अलग रंगों से फल और प्रसाद को दर्शाएं। यह छठ पूजा के प्रसाद की विशेषता को भी दर्शाता है।

कलश और नारियल की डिजाइन
रंगोली में कलश और नारियल की आकृति बनाएं, जो शुभता और समृद्धि का प्रतीक माने जाते हैं। इसे रंगों और फूलों से सजाएं, जिससे यह सुंदर और आकर्षक लगे।

पंखुड़ियों वाला कमल की डिजाइन
छठ पूजा में कमल का फूल भी महत्वपूर्ण होता है। आप एक बड़ा कमल फूल बना सकते हैं जिसमें 48 पंखुड़ियां हों, जो इसे विशेष बनाता है। इसे लाल, गुलाबी और पीले रंगों से सजाकर आकर्षक बनाया जा सकता है।

पारंपरिक 'अरघ्य' की डिजाइन
रंगोली में पूजा की थाली को दर्शाते हुए 'अरघ्य' (जल अर्पित करने की थाली) का डिज़ाइन बनाएं। इसमें दीपक, जल से भरा लोटा, फल, और प्रसाद को दिखाएं।

ओम और स्वास्तिक के साथ दीपक
रंगोली में "ॐ" और स्वास्तिक के साथ दीपक बनाएं। दीपक के चारों ओर छोटे-छोटे फूल और पत्तियां जोड़कर इसे सजाएं। यह छठ पूजा के दौरान पवित्रता और शुभता का प्रतीक होता है।

सूर्यास्त और नदी का दृश्य
रंगोली में सूर्यास्त और नदी के किनारे का दृश्य बनाएं, जिसमें घाट पर पूजा करते हुए महिलाएं और सूर्य की ओर जल अर्पित करते हुए दिखाया गया हो। यह दृश्य छठ पूजा की वास्तविक पूजा विधि को दर्शाता है।



Click it and Unblock the Notifications











