Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
सीताराम येचुरी ही नहीं इन दिग्गज नेताओं ने भी किया है देहदान, इन सेलेब ने भी लिया है संकल्प
politicians who donated their bodies after death: सीपीआई के महासचिव सीताराम येचुरी का गुरुवार (12 सिंतबर ) को एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहे येचुरी ने 72 साल में अपनी देह त्यागी। उनके निधन के उपरांत उनके परिवार ने उनके पार्थिव शरीर को एम्स अस्पताल में दान करने का फैसला लिया।
एम्स ने एक बयान में कहा कि येचुरी के परिवार ने शिक्षण और शोध उद्देश्यों के लिए उनका पार्थिव शरीर अस्पताल को दान कर दिया है। वैसे आपको बता दें कि ऐसा करने वाले वे पहले राजनीतिक शख्स नहीं हैं। उनसे पहले भी कई राजनेताओें की देह मेडिकल शिक्षण के लिए दान दी है।

आइए जानते हैं इस लिस्ट में किन-किन का नाम आता है और वो कौनसे सेलेब हैं, जो देहदान का संकल्प ले चुके हैं।

ज्योति बसु
मार्क्सवादी ज्योति बसु का निधन जनवरी 2010 में बीमारी के बाद कोलकाता में हुआ। 24 साल तक बंगाल के मुख्यमंत्री रहे बसु के पार्थिव शरीर को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के मुख्यालय पर भी दर्शनार्थ रखने के बाद एसएसकेएम हास्पिटल कोलकाता को दान में दे दिया गया। वो 2003 में शपथपत्र भरकर देहदान करने की इच्छा जता चुके थे।

बुद्धदेव भट्टाचार्य
सीपीएम लीडर और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का 80 साल की उम्र में निधन हो गया था। उन्होंने मरणोपरांत शरीर दान करने का संकल्प लिया था। बुद्धदेव भट्टाचार्य के शरीर को नीलरतन सरकारी अस्पताल में दान दिया गया।

सोमनाथ चटर्जी
सीपीएम नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने निधन से पहले अपना शरीर दान कर दिया था। उन्होंने साल 2000 में देहदान का शपथपत्र भरा था। 2018 में उनके निधन के बाद कोलकता के एसएसकेएम हास्पिटल में उनकी बॉडी को डोनेट कर दिया गया।
ये नेता भी कर चुके हैं देहदान
इन सबके अलावा मानव मुखोपाध्याय, श्यामल चक्रवर्ती, समर मुखोपाध्याय, अनिल विश्वास, विनय चौधरी जैसे कई विख्यात सीपीएम नेता अपना शरीर दान कर चुके हैं। जन संघ के नानाजी देशमुख ने मरने के बाद अपनी देह मेडिकल कॉलेजों को सौंपी।
इसके अलावा हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की पूर्व मुख्य न्यायाधीश लीला सेठ, विहिप नेता आचार्य गिरिराज किशोर ने भी देहदान का संकल्प लिया है।
इन सेलेब ने भी देहदान का लिया है संकल्प
इसके अलावा देश की कई जानी मानी शख्सियतों ने मृत्यु उपरांत अपनी बॉडी को दान देने का संकल्प पत्र भर रखा है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, नवजोत सिंह सिद्धू, आमिर खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, सुनील शेट्टी, किरण शॉ मजुमदार, सलमान खान, नंदिता दास, गौतम गंभीर जैसी शख्सियतों के नाम शामिल हैं।



Click it and Unblock the Notifications