Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
रॅपन्ज़ेल से कम नहीं यूपी की स्मिता, बालों की लंबाई इतनी की गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम हुआ शामिल
Guinness World Record For Longest Hair: आज कल लड़कियां हों या लड़के सब इसी बात से परेशान हैं कि उनके सिर पर बाल ही नहीं टिकते हैं। मौसम, पानी और लाइफस्टाइल का इतना गहरा प्रभाव पड़ता है कि हेल्दी और शाइनी बाल तो सपना ही बनकर रह जाता है। बालों की क्वालिटी में सुधार लाने के लिए हम न जाने कितने महंगे शैम्पू, कंडीशनर, क्रीम का इस्तेमाल करते हैं।
इन सबके बीच अगर आपको ये कहा जाए भारत की एक लड़की अपने लंबे बालों को लेकर गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गयी हैं। जी हां, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली स्मिता श्रीवास्तव ने अपने लंबे बालों को लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। आइये जानते हैं इसके बारे में और डिटेल्स।

कितने लंबे हैं स्मिता के बाल?
स्मिता की उम्र 46 साल है और उनके बालों की लम्बाई है 236.22 सेमी यानी 7 फीट 9 इंच। बालों की इस लेंथ के साथ ही स्मिता ने अपना नाम गिनीज बुक में दर्ज करवा लिया है। इस रिकॉर्ड के साथ स्मिता काफी खुश है। स्मिता दुनिया के जीवित व्यक्ति के सबसे लंबे बालों का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। स्मिता के अनुसार, भारतीय देवी-देवताओं के बाल बहुत लंबे होते थे। हमारे समाज में बाल काटना अशुभ माना जाता है, इसलिए महिलाएं बाल बढ़ाती थीं और लंबे बाल महिलाओं की सुंदरता को भी बढ़ाते हैं।"
स्मिता श्रीवास्तव कैसे करती हैं अपने इतने लंबे बालों की देखभाल
स्मिता सप्ताह में दो बार अपने बाल धोती हैं। धोने के बाद इन्हें सुखाने, सुलझाने और फिर स्टाइल करने में उन्हें लगभग 3 घंटे तक का समय लगता है। बालों को धोने में ही उन्हें 30 से 45 मिनट तक का समय लग जाता है। बालों को वो पहले तौलिये से सुखाती हैं। फिर इन्हें हाथ से ही सुलझाने की कोशिश करती हैं। उन्हें बालों को सुलझाने के लिए बिस्तर पर खड़ा होना पड़ता है।

टूटे हुए बालों को भी संभाल कर रखती हैं स्मिता
स्मिता को अपने बालों से कितना लगाव है वो आप इस बात से ही समझ सकते हैं कि वो अपने टूटे हुए बालों को फेंकती नहीं है बल्कि एक प्लास्टिक बैग में उन्हें इकट्ठा करती हैं। पिछले 20 सालों से अपने बालों को उन्होंने नहीं फेंका है। कई बार बाल पैरों के नीचे आकर टूट जाते हैं, इससे बचने के लिए वो हमेशा जुड़ा बनाकर ही रखती हैं।
सम्मानित महसूस कर रही हैं स्मिता
स्मिता इस प्रतिष्ठित वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराकर बहुत खुश हैं। ये उनके लिए सपने के साकार होने जैसा है। स्मिता के अनुसार, उन्होंने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान बीमार पड़ने पर ही हेयर कट करवाया था लेकिन उसके बाद से उन्होंने कभी भी अपने बालों में कैंची भी नहीं लगाई है और भविष्य में भी वो बाल कटवाने के पक्ष में नहीं हैं।
सेलेब्रिटी जैसा करती हैं महसूस
स्मिता की मानें तो वो अपने लंबे बालों से बहुत खुश हैं। जब भी वो खुले बाल करके बाहर जाती हैं तो लोग उन्हें देखते ही रह जाते हैं। कई लोग तो उनके पास आकर उनके बालों को छूते हैं, सेल्फी लेते हैं और हेल्दी बालों के लिए टिप्स भी पूछते हैं। सभी ये जानना चाहते हैं कि बालों की ग्रोथ के लिए वो कौन से प्रोडक्ट इस्तेमाल करती हैं।
Image Credit: Smita
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
