Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पसुपु दंचदम रस्म क्या है? जिससे शुरू हुई शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य की शादी रस्में
काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं। दरअसल, यह कपल बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधकर अपनी जिंदगी का नया सफर शुरु करने वाला हैं। हालांकि, नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की तरफ से शादी की तारीख को लेका कोई ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन शोभिता धुलिपाला ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर तेलुगु शादी की एक रस्म 'पसुपु दंचदम' समारोह की फोटोज शेयर कर इस बात की तरफ इशारा कर दिया है कि दोनों की शादी अब किसी भी समय हो सकती हैं।
ट्रेडिशनल तेलुगु सेरेमनी की शेयर की गई तस्वीरों में शोभिता ट्रेडिशनल कांजीवरम सिल्क साड़ी पहने हल्दी कूटती नजर आ रही हैं। आइए देखते हें शोभिता का लुक और जानते हैं कि पारंपारिक तेलुगु शादी में क्या होती हैं पसुपु दंचदम' की रस्म?

शोभिता का ट्रेडिशनल लुक
वैसे अगर इस सेरेमनी में शोभिता की लुक की बात करें तो उन्होंने ट्रेडिशनल पीच और हरे बॉर्डर वाली कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी थी, जो कि उनकी सास यानी नागा चैतन्य की मां लक्ष्मी विजयराघवन के कलेक्शन से चुनी गई थी। लक्ष्मी विजयराघवन हैदराबाद की एक एक फैशन डिजाइनर हैं। वह Lakshmi The Fineline नाम का फैशन लेबल चलाती हैं। शोभिता ने इस खास मौके के लिए केअपनी सास के कलेक्शन से साड़ी चुनी थी।
पसुपु दंचदम' की रस्म क्या है?
इस दिन महिलाएं हल्दी कूटकर उसका पाउडर और पेस्ट बनाती हैं। बाद में इसी हल्दी का इस्तेमाल शादी के फंक्शन में किया जाता है। इस दिन घर को पारंपरिक तरीके से सजाया जाता है और इस रस्म के बाद घर में शादी की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। यह रस्म एक तरह से उत्तर भारत की हल्दी की रस्म की तरह ही हैं।
दो महीने पहले हुई थी सगाई
वैसे आपको बता दें कि एक्ट्रेस सामंथा से रिश्ता टूटने के 4 साल बाद नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला ने अचानक सगाई करके भी अपने फैंस को चौंका दिया था। नागा चैतन्य ने एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से दो महीने पहले नागार्जुन के घर पर सादगी और पारंपारिक तरीके से सगाई की थी। एक्टर नागार्जुन ने खुद सोशल मीडिया पर दोनों की सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए सबसे पहले फैंस के साथ खबर शेयर की थी।



Click it and Unblock the Notifications
