Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Swaad Bihar Ka: सिर्फ लिट्टी चोखा नहीं, बिहार का असली स्वाद लेना है तो सिवान की ये डिशेज जरूर करें ट्राई
Swaad Bihar Ka Series: दुनिया भर में भारतीय मसाले और भारतीय खाने का क्रेज़ लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। भारत में भी बिहार एक ऐसा प्रदेश है जहां का लज़ीज़ खाना वहां की संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा है। साहित्य, फिल्मों, गानों और यहां तक कि कई कुकिंग शोज़ में भी बिहार के खाने का ज़िक्र हुआ है।
आजकल यूट्यूब के ज़माने में दुनिया के कोने कोने का जायका लोगों तक पहुँच रहा है। बिहार के बेहतरीन जायकों का स्वाद लेने विदेश के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एंड्रूयू हिक्स पहुंचे हैं जो "स्वाद बिहार का" नाम की अपनी यूट्यूब सीरीज़ के माध्यम से बिहार के जायकेदार खाने को लोगों तक पहुंचा रहे हैं।

सिवान पहुंचकर लिया स्वाद
एंड्रूयू बिहार में सबसे पहले सिवान गये और वहां अलग अलग लोकल स्पेशलिटी का लुत्फ़ उठाया। वे सिवान की मशूहर दुकान से मटन चावल खाते हैं, फिर एक स्टॉल से सिंघाड़ा यानी समोसा खाते हैं और फिर दूसरे स्टॉल से अंडे का पोच का जायका लेते हैं।
इन सभी व्यंजनों का मज़ा लेने के दौरान एंड्रूयू विदेशी एक्सेंट में जब बिहारी बोलते हैं तो उनका अंदाज़ बेहद अनोखा लगता है। "नेक्स्ट लेवल समोसा", "स्वाद बिहार का", "मज़ा आ गया" और "एकदम मस्त बना है" जैसी लाइन्स से वे अपने आस पास के लोगों के साथ साथ दर्शकों का भी दिल जीत लेते हैं। कमाल तो तब हो जाता है जब वो इन व्यंजनों को तैयार करने के लिए 'सनराइज मसालों' का भी जिक्र कर देते हैं।
सिवान के लोकल स्पेशलिटी का मज़ा लेने के बाद एंड्रूयू अपने स्थानीय गाइड के साथ घर का खाना खाने पहुँचते हैं, जहाँ वे प्याज के पकौड़े खाते हैं। सिवान और बिहार के लज़ीज़ खाने का प्रभाव ना केवल देश में बल्कि विदेश में भी फैल रहा है, तभी तो एंड्रूयू ख़ास तौर पर बिहार आकर खुद इन जायकों का स्वाद ले रहे हैं।
बता दें सोशल मीडिया इन्फ़्लुएन्सर एंड्रूयू हिक्स का जन्म भले ही विदेशी धरती अमेरिका में हुआ लेकिन वे दिल से भारतीय हैं। उनके बचपन के कुछ वर्ष वाराणसी और पटना में बीते, शायद इसलिए वे मैथिली, भोजपुरी व हिंदी बेहतरीन तरीके से बोल लेते हैं।
आप भी इस विडियो को एंड्रूयू के यूट्यूब व इंस्टाग्राम चैनल्स पर देख सकते है -
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
