Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Zaheer Iqbal Net Worth: जहीर इकबाल से कई गुना रईस हैं सोनाक्षी सिन्हा, उम्र में भी हैं इतना फासला
Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding : 'हीरामंडी' के बाद सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा एक्टर जहीर इकबाल से शादी करने जा रही है। और एक्ट्रेस इस महीने की 23 जून, को शादी के बंधन में बंध सकती है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर जहीर इकबाल कौन हैं जिनके संग सोनाक्षी का नाम लिंकअप हो रहा है।
जब से सोनाक्षी की शादी की खबर बाहर आई है तब से हर कोई उनके होने वाले पति के बारे में इंटरनेट पर डिटेल खंगाल रहे हैं जैसे वो क्या करते हैं और कितना कमाते है? आइए आपको बताते हैं कि सोनाक्षी के बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल कौन हैं? और दोनों में से कौन ज्यादा अमीर है?

सोनाक्षी सिन्हा की कुल नेटवर्थ
रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा की कुल संपत्ति करीब 100 करोड़ रुपये है। सोनाक्षी अपने परिवार के साथ मुंबई में रहती हैं। 2023 में एक्ट्रेस ने एक 4BHK अपार्टमेंट भी खरीदा था। बांद्रा के केसी रोड के पास स्थित 81 ऑरियट बिल्डिंग के इस अपार्टमेंट की कीमत 14 करोड़ रुपये है। इसके लिए एक्ट्रेस ने 55 लाख रुपये की स्टैंप ड्यूटी चुकाई थी। उन्होंने साल 2020 में भी 11 करोड़ रुपये की कीमत का एक घर खरीदा था।
कितनी है एक्ट्रेस की फीस
सोनाक्षी एक फिल्मों के लिए करोड़ों रुपये फीस में लेती है। फिल्मों के अलावा वे ब्रांड एंडोर्समेंट से भी इनकम करती है। जहां वो प्रति फिल्म 3 करोड़ रुपये फीस में लेती हैं वहीं वे विज्ञापन के लिए डेढ़ करोड़ तक चार्ज करती हैं।
कार कलेक्शन
सोनाक्षी के कार कलेक्शन में काफी महंगी गाड़िया शामिल है। बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज (75 लाख रुपये), मर्सिडीज बेंज एस क्लास 350डी 1.42 करोड़ रुपये) और बीएमडब्ल्यू आई8 (3.30 करोड़ रुपये) है।
जहीर इकबाल की नेटवर्थ
वहीं बात करें जहीर इकबाल की तो उन्होंने साल 2019 में आई फिल्म 'नोटबुक' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जहीर इकबाल की कुल संपत्ति 1 से 2 करोड़ रुपये के बीच है। वहीं एक्टर के पास मर्सिडीज बेंज एम-क्लास जैसी लग्जरी कार है। कमाई के अलावा जहीर कार कलेक्शन में भी वह सोनाक्षी पीछे हैं।
उम्र में भी इतना है फासला
35 वर्षीय जहीर इकबाल और 37 वर्षीय सोनाक्षी की की न सिर्फ नेटवर्थ में अंतर है बल्कि सोनाक्षी जहीर से उम्र में भी 2 साल बड़ी हैं।



Click it and Unblock the Notifications
