Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
कैसे पूरा साउथ कोरिया रातोंरात हो जाएगा दो साल छोटा, 24 घंटे के अंदर हो जाएंगे जवान, ये रही वजह
साउथ कोरिया के नागरिको के लिए 8 दिसंबर काफी बड़ी खुशी लेकर आया है। क्योंकि अब वहां के रहने वाले अपनी उम्र से एक साल कम हो जाएंगे, जी हां, आप बिल्कुल सही पढ़ रहे हैं। साउथ कोरिया के लोल कोई टाइम ट्रेवल नहीं कर रहे बल्कि कोरिया देश की सरकार, अपने नागरिकों के समय को वापस कर रहा है। देश की आयु-गणना प्रणाली में एक आधिकारिक परिवर्तन के बाद, साउथ कोरियाई लोग जल्द ही एक या दो साल छोटे हो जाएंगे।
साउथ कोरिया की पार्लियामेंट ने उम्र को काउंट करने के पारंपरिक तरीके को खत्म करने के लिए एक कानून पारित किया है। जो जून 2023 से लागू हो जाएगा। डॉक्यूमेंट्स पर पर सो कॉल्ड 'कोरियर ऐरा' सिस्टम की परमीशन अब नहीं होगी। सिर्फ स्टैंडर्डाइज्ड मेथड ही रहेगा।

राष्ट्रपति यून के प्रशासन ने पुष्टि की
8 दिसंबर को, दक्षिण कोरियाई नेशनल असेंबली ने बिलों का एक सेट पारित किया, जिसने आधिकारिक तौर पर "कोरियाई उम्र" सिस्टम के बजाय सभी प्रशासनिक और न्यायिक क्षेत्रों में आयु निर्धारण के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रणाली का उपयोग करने की आवश्यकता बना दी।
राष्ट्रपति यून के प्रशासन ने मई 2022 में पुष्टि की थी कि जल्द ही सभी साउथ कोरियाई लोगों की उम्र एक साल कम हो सकती है।

राष्ट्रपति यून के प्रस्ताव से इंटरनेशल सिस्टम में स्विच होगा
हालांकि पूरी तरह से इंटरनेशल सिस्टम में स्विच करने के पिछले प्रयास सफल नहीं हुए थे, ऐसा करने के लिए राष्ट्रपति यून के प्रस्ताव को कथित तौर पर प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ-साथ जनता से अधिक समर्थन मिला था।

साउथ कोरिया "येओन ना-ई" को फॉलो करता है
कानूनों और नियमों के लिए, जैसे कि सेना में भर्ती या जूविनाइल प्रोटक्शन, साउथ कोरिया "येओन ना-ई" का फॉलो करता है, जिसका शाब्दिक अर्थ है "वार्षिक आयु"। इस सिस्टम में, बच्चे जन्म के समय शून्य वर्ष के होते हैं लेकिन उनकी वास्तविक जन्म तिथि के बजाय 1 जनवरी को एक साल बढ़ जाता है।

तीसरा तरीका "से-न्युन ना-ई"
तीसरे तरीके को "से-न्युन ना-ई" के रूप में जाना जाता है, जिसका मतलब है "उम्र गिनना"। इस सिस्टम को अधिक प्रसिद्ध रूप से "कोरियाई ऐरा" के रूप में जाना जाता है। "से-नून ना-ई" में, एक बच्चे की उम्र जन्म के दिन एक वर्ष के रूप में निर्धारित की जाती है और प्रत्येक 1 जनवरी को एक और वर्ष जोड़ा जाता है।

"कोरियाई ऐरा"
चीन और जापान जैसे ईस्ट एशियाई देशों में एक बार "कोरियाई ऐरा" की तरह एक कॉमन सिस्टम को फॉलो किया गया था। हालांकि, केवल साउथ कोरिया ने इस प्रणाली को बनाए रखा।



Click it and Unblock the Notifications