Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
कौन हैं किम येजी जिन्होंने मनु भाकर को पछाड़ जीता था सिल्वर मेडल, पेरिस में अपने कूल अंदाज से छाई
पेरिस ओलंपिक 2024 में इन दिनों कई तरह के गेम्स आयोजित हो रहे हैं। कई एथलीट गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज जीतने की वजह से चर्चा में आ रहे हैं। वहीं दक्षिण कोरिया की एक शार्प-शूटर इन दिनों अपनी खूबसूरती की वजह से पेरिस ओलंपिक 2024 में छाई हुई हैं। इस शार्प-शूटर का लुक खूब वायरल हो रहा हैं। अपने कूल अंदाज की वजह से दक्षिण कोरियाई निशानेबाज किम ये-जी रातोंरात स्टार बन गई हैं।
31 साल की किम ये-जी ने 27 जुलाई को 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता था, जबकि गोल्ड मेडल उनके ही देश और रूममेट ओह ये जिन ने जीता। यह वो ही प्रतिस्पर्धा थी, जिसमें मनु भाकर ने ब्रॉन्ज जीता था। आइए जानते हैं कौन हैं किम ये-जी और किस वजह से बनी हुई चर्चा में?

5 साल की बेटी की मां हैं किम
कोरियाई समाचार आउटलेट इनसाइट के अनुसार, किम येजी की एक पांच साल की बेटी है। किम येजी ने पेरिस ओलंपिक 2024 में न सिर्फ सिल्वर मेडल जीता है, बल्कि दुनिया भर के फैंस का दिल भी जीत लिया है। सफेद टोपी, सुपर कूल शूटिंग चश्मा, बंधी हुई पोनीटेल, छिदे हुए कान और उंगलियों में ढेर सारी चांदी की अंगूठियों के साथ पूरी तरह से काले रंग के लुक में किम ऐसी लग रही थीं मानो वो किसी साइंस-फिक्शन थ्रिलर से निकली हों।
अपने लकी चार्म की वजह से आई चर्चा में
अपने कूल अंदाज के अलावा एक और चीज के वजह से किम चर्चा में आई हैं, वो हैं उनका स्टफ्ड एलिफेंट टॉय जो उनके कलाई से बंधा हुआ दिखाई दिया। किम अपनी हर प्रतियोगिता में प्रदर्शन के दौरान इस टॉय को हमेशा अपने पास रखती हैं। 27 जुलाई को भी निशाना लगाते हुए किम ने इसे आप पास ही रखा था। अब 2 अगस्त को किम येजी 25 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा में मेडल के लिए निशाना लगाएंगी।
कई वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं इनके नाम
वैसे किम ये-जी ओलंपिक में पहली बार हिस्सा ले रही हैं। लेकिन इनके नाम पर कई रिकॉर्ड हैं। इस साल की शुरुआत में किम ये-जी ने इंडोनेशिया में एशियन राइफल व पिस्टल चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल, म्यूनिख में एशियन राइफल व पिस्टल चैंपियनशिप वर्ल्ड कप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। मई में बाकू और अजरबैजान में आयोजित पिस्टल चैंपियनशिप वर्ल्ड कप में इस शूटिंग स्टार ने गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीता था।



Click it and Unblock the Notifications
