Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है
Sridevi Death Anniversary: श्रीदेवी की पुण्यतिथि पर दें श्रद्धांजलि, फैंस के दिलों में आज भी ताजा है ये डायलॉग
Sridevi Death Anniversary: बॉलीवुड ने इस देश को कई बेहतरीन सितारे दिए और ऐसे ही एक सितारे का नाम श्री देवी था जिनका नाम सुनहरे अक्षरों में लम्बे समय तक अदाकारी के क्षेत्र में चमकता रहा। चांदनी, मिस्टर इंडिया, नगीना, सदमा, लाडला, चालबाज़, इंग्लिश विन्ग्लिश, मॉम जैसी कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय की बेहतरीन परफॉरमेंस दी।
24 फरवरी 2018 के दिन एक दुखद दुर्घटना से उनका निधन हो गया और बॉलीवुड ने अपनी एक बेहतरीन अदाकारा को खो दिया। इस वर्ष उनकी छठी पुण्यतिथि मनाई जाएगी। उनकी पुण्यतिथि के मौके पर पेश हैं उनकी फिल्मों में कहे गए कुछ ऐसे दमदार डायलॉग्स जो आज भी दर्शकों के दिल पर राज़ कर रहे हैं -

श्रीदेवी के मशहूर डायलॉग (Sridevi Famous Dialogues)
'बड़ों के मुंह से निकली हुई गालियां, छोटों को दुआ बनकर लगती हैं। जो बड़ों की डांट खा लेता है वो जिंदगी की ठोकरें नहीं खाता।' - फिल्म-घर संसार (1986)
'सभी बड़े होते हैं मगर कोई अपने बड़ों से बड़ा नहीं होता।' - फिल्म-लम्हे (1991)
'लड़कियां कपूर की तरह होती हैं...तीली लगी नहीं की जलकर रोशनी देने लगती हैं...और तुम लड़के ट्यूबलाइट की तरह होते हो बहुत देर से जलते हो...' - फिल्म -मि. बेचारा (1996)

'हर इंसान अपने कर्मों से पहचाना जाता है, अपने बाप के कर्मों से नहीं।' - फिल्म-सोने पे सुहागा (1990)
जब तुम मुझे अपना कहते हो, तो मुझे अपने पर गुरुर आ जाता है। - फिल्म चांदनी (1998)
'इंसान दौलत के लिए अपनों का खून भी बहा देता है।' फिल्म-चंद्रमुखी (1993)

'मर्द खाना बनाए तो कला...औरत बनाए तो उसका फर्ज है...' फिल्म-इंग्लिश विंग्लिश (2012)
'जीवन के किस मोड़ पे कब कोई मिल जाए, कौन कह सकता है?' फिल्म -चांदनी (1998)
'लोहे के दरवाजे ताकत से टूट न टूटे, अक्ल से खोले जरूर जा सकते हैं।' फिल्म-आर्मी (1996)
Pictures Credit : Instagram
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
