Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
28 साल में करोड़पति बनें SRK के बेटे आर्यन खान, महंगे स्नीकर्स और लग्जरी कार का रखते हैं शौक
Aryan Khan Networth : शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान ने हाल ही में बतौर निर्देशक बॉलीवुड में कदम रखा है। उनकी पहली वेब सीरीज़ "द बा**र्ड्स ऑफ बॉलीवुड" नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो गई है। इस सीरीज़ का बजट लगभग 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है और इसमें 50 बॉलीवुड हस्तियों ने मेहमान भूमिकाएं निभाई हैं। आर्यन खान भले ही सोशल मीडिया से दूर रहते हैं, लेकिन अपनी वेब सीरीज़ और लक्ज़री लाइफस्टाइल के कारण फैंस के बीच हमेशा चर्चा में रहते हैं।

आर्यन खान की पढाई
आर्यन खान का जन्म 13 नवंबर 1997 को शाहरुख और गौरी खान के घर हुआ। वे अपने परिवार में सबसे बड़े बेटे हैं, उनकी बहन सुहाना और छोटे भाई अबराम के साथ हमेशा चर्चा में रहते हैं। माता-पिता ने उन्हें सादगी और अच्छे संस्कारों के साथ पाला। आर्यन ने अपनी स्कूली पढ़ाई मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की और उच्च शिक्षा के लिए विदेश का रुख किया। उन्होंने साउदर्न कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी (USC) से सिनेमा और फ़िल्म निर्माण में स्नातक की डिग्री हासिल की।
अन्य फ़िल्मी सितारों के बच्चों की तरह आर्यन ने अभिनय से शुरुआत नहीं की। बल्कि उन्होंने फ़िल्म निर्माण को गंभीरता से सीखा। वे अपने पिता की फ़िल्म "ज़ीरो" (2018) के सेट पर सहायक के रूप में काम कर चुके हैं और न्यूयॉर्क फ़िल्म अकादमी से प्रशिक्षण लिया। इस वजह से आर्यन का करियर और नज़रिया कुछ अलग ही है।
आर्यन खान की नेटवर्थ
आर्यन आम तौर पर लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। हालांकि उनकी वेब सीरीज़ के रिलीज़ के बाद उनकी शिक्षा, संपत्ति और कार कलेक्शन की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं।
आर्यन खान की संपत्ति की बात करें तो उनकी कुल संपत्ति लगभग 80 करोड़ रुपये आंकी गई है। उन्होंने दिल्ली के पंचशील पार्क में 37 करोड़ रुपये में एक आलीशान प्रॉपर्टी खरीदी है। बताया जाता है कि उनके माता-पिता ने अपने करियर की शुरुआत में यहीं निवास किया था।
आर्यन खान का बिजनस
आर्यन खान एक सफल बिजनेसमैन होने के साथ-साथ निर्देशक भी हैं। उन्होंने 2022 में अपने लक्ज़री लाइफस्टाइल ब्रांड "D'YAVOL" की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने "D'YAVOL X" नाम से एक स्ट्रीटवियर और स्पिरिट्स लाइन लॉन्च की, जिसमें प्रीमियम फैशन और वोदका शामिल हैं।
आर्यन खान का कार कलेक्शन
आर्यन खान अपने पिता की तरह शाही ज़िंदगी जीना पसंद करते हैं और महंगी कारों के शौकीन हैं। उनके पास ऑडी A6, मर्सिडीज GLS 350d, मर्सिडीज GLE 43 AMG कूपे और BMW 730LD जैसी कारें हैं। इन कारों की कीमत करोड़ों में है और यह उनकी लग्ज़री लाइफस्टाइल को दर्शाती हैं।
आर्यन खान की संपत्ति और करियर
हाल ही में उन्होंने शाहरुख खान के साथ एक कमर्शियल का निर्देशन किया। उनकी पहली वेब सीरीज़ Stardom रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट द्वारा बनाई गई थी। आर्यन और उनके पिता ने द लाइन किंग के हिंदी वर्ज़न में भी आवाज दी। इससे पता चलता है कि आर्यन सिर्फ स्टार किड नहीं, बल्कि फिल्म और निर्देशन में भी अपना नाम बना रहे हैं। उनकी पहली वेब सीरीज द बा**र्ड्स ऑफ बॉलीवुड ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है, जिसे फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।



Click it and Unblock the Notifications
