Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
Stag Beetle: लग्जरी कार से लेकर आलिशान बंगले की कीमत पर बिकता है दुनिया का सबसे महंगा कीड़ा
क्या कभी आप एक कीड़े को खरीदने के लिए करोड़ों रूपये खर्च करेंगे, तो आपका यही जवाब होगा, यार क्यों मजाकर कर रहे हो? कोई कीड़ा भी करोड़ों में खरीदता है क्या? खरीदना है तो कुत्ता खरीदें, बिल्ली खरीदकर लोग अपने एनिमल लवर्स होने का सबूत देते है, काफी लोग घोड़े पालने का शौक रखते हैं,
लेकिन कीड़ा? भला क्यों खरीदें। लेकिन शायद आप इस बात से अंजान हैं कि एक कीड़ा ऐसा भी है जिसकी कीमत करोड़ों में है और लोग इसको खरीदने के लिए लाखों से करोड़ों रूपये खर्च करने में गुरेज़ नहीं करते हैं।
जी हां..कीड़ा जिसे लोग करोड़ों रूपये देकर खरीदते हैं। इस कीड़े का नाम है स्टैग बीटल। ये बहुत ही दुर्लभ प्रजाति का होता है। दुनिया के कई देशों में इसकी काफी मांग है, इसे खरीदने के लिए बोली तक लगती है।

स्टैग बीटल (Stag Beetle) की क्या है खासियतें-
-स्टैग बीटल की औसत लंबाई 2 से 4 इंच की होती है। कई स्थानों पर जैसे -जापान में ये 8 से 12 इंच की लंबाई तक के भी मिलते हैं।
-कुछ सालों पहले एक जापानी ब्रीडर ने इस कीड़े को करीब 65 लाख रुपये में बेचा था।
-माना जाता है कि पृथ्वी पर पाया जाने वाला सबसे बड़ा बीटल लगभग 8.5 सेंटीमीटर तक बढ़ सकता है।
-सबसे अहम बात ये है कि पूरी दुनिया में स्टैग बीटल कीड़े की सिर्फ बारह सौ प्रजातियां ही मौजूद हैं।
-इन प्रजातियों से कुछ की कीमत करोड़ों में है। इसके महंगे होने की बड़ी वजह है कि इससे कई तरह की दवाईयां भी बनाई जाती हैं।

- इस कीड़े के सिर पर काले सींग होते हैं।
-ये सिर्फ गर्म स्थानों पर ही पाया जाता है। ठंड में ये मर जाते हैं।
-सर्द जगहों पर ये कीड़े खाद के ढेर जैसी गर्म स्थानों में जिंदा रहते हैं।
-स्टैग बीटल अंडे से वयस्क होने तक सात साल का जीवन चक्र पूरा करता है।

-ये कीड़ा करीब सात साल तक जिंदा रह सकता है।
-ज्यादातर स्टैग बीटल को वयस्क बनने में केवल कुछ हफ्तों लगते हैं।
-कई देशों में इस कीड़े को विलुप्त होने की श्रेणी में डाल दिया गया है।



Click it and Unblock the Notifications