Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Share Market Holidays 2025: साल 2025 में कब-कब बंद रहेगा शेयर मार्केट, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
List of Stock Market Holidays 2025: साल 2024 का आखिरी दिन आ गया है, और शेयर बाजार की छुट्टियां खत्म हो चुकी हैं। 2025 में बीएसई और एनएसई के हॉलीडे कैलेंडर के अनुसार कुल 14 छुट्टियां होंगी, जिसमें शनिवार-रविवार शामिल नहीं हैं। जनवरी में कोई छुट्टी नहीं, जबकि फरवरी में 1, मार्च में 2, अप्रैल में 3, और मई में 1 छुट्टी तय की गई है। निवेशक अगले साल की छुट्टियों की योजना बना सकते हैं।
जून और जुलाई में कोई छुट्टी नहीं होगी। अगस्त में 2, सितंबर में कोई नहीं, अक्टूबर में 3, नवंबर में 1, और दिसंबर में 1 दिन शेयर मार्केट बंद रहेगा। आइए देखिएं इस बार प्लान छुट्टियों के तहत कब-कब शेयर मार्केट बंद रहेगा।

अन्य कारणों से हो सकती है छुट्टियां
शेयर मार्केट कई बार अनियोजित कारणों से अचानक बंद हो सकती है। ऐसी छुट्टियां कैलेंडर में पहले से घोषित नहीं होतीं और प्रशासनिक स्तर पर स्थिति के अनुसार निर्णय लिया जाता है। उदाहरण के लिए, पिछले महीने नवंबर 2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान शेयर बाजार बंद रहा। यह छुट्टी 20 नवंबर को हुई थी, लेकिन बीएसई और एनएसई के कैलेंडर में इसका कोई जिक्र नहीं था।
इस तरह की अनियोजित छुट्टियां आमतौर पर विशेष परिस्थितियों, चुनाव, या किसी बड़ी घटना के कारण लागू की जाती हैं। निवेशकों को ऐसी संभावनाओं के लिए हमेशा सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि इससे उनके ट्रेडिंग प्लान पर असर पड़ सकता है।
2025 का छुट्टियों का कैलेंडर
साल 2025 में बीएसई और एनएसई के अनुसार शेयर मार्केट में कुल 14 छुट्टियां रहेंगी। जनवरी और जून-जुलाई में कोई छुट्टी नहीं है। छुट्टियों का विवरण इस प्रकार है:
फरवरी: 26 (महाशिवरात्रि)
मार्च: 14 (होली), 31 (ईद-उल-फितर)
अप्रैल: 10 (महावीर जयंती), 14 (अंबेडकर जयंती), 18 (गुड फ्राइडे)
मई: 1 (महाराष्ट्र दिवस)
अगस्त: 15 (स्वतंत्रता दिवस), 27 (गणेश चतुर्थी)
अक्टूबर: 2 (गांधी जयंती), 21 (दिवाली-लक्ष्मी पूजन), 22 (दिवाली-बलिप्रतिपदा)
नवंबर: 5 (गुरुनानक देव जयंती)
दिसंबर: 25 (क्रिसमस)
निवेशक अपनी ट्रेडिंग और निवेश योजनाएं इस कैलेंडर के अनुसार बना सकते हैं।
1 घंटे की मुहूर्त ट्रेडिंग
दिवाली (लक्ष्मी पूजन) पर 21 अक्टूबर 2025 को शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी, लेकिन एक घंटे की मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। यह परंपरागत ट्रेडिंग सत्र निवेशकों के लिए शुभ मानी जाती है। BSE और NSE इस खास ट्रेडिंग के समय की जानकारी कुछ दिन पहले घोषित करेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
