Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Weather Alert: MP-UP और राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट, बाहर निकलते हुए न करें ये गलतियां
weather alert : मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं किन जिलों में होगी झमाझम बारिश और कहां उड़ेगी धूल और किन बातों का रखें ध्यान-

राजस्थान के इन जिलों में येलो अलर्ट
राजस्थान के 8 जिलों ,भीलवाड़ा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, कोटा, उदयपुर, सवाई माधोपुर और पाली में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज बारिश के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है।
मध्य प्रदेश के 53 जिलों में चेतावनी
मध्य प्रदेश के 55 में से 53 जिलों में सोमवार को बारिश और तेज आंधी की संभावना है। इन जिलों में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, सागर, शहडोल, सिंगरौली, सीधी, सतना, खंडवा, खरगोन, बैतूल, बालाघाट, छिंदवाड़ा, मंडला, सीहोर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, देवास, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, डिंडोरी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, पन्ना, दमोह, निवाड़ी, मैहर और पाढुंर्णा शामिल हैं।
यूपी में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 12 से 15 मई तक मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, 16 मई से मौसम में बदलाव शुरू होगा। पूर्वी यूपी में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इसके बाद 17 मई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश के आसार हैं। सोमवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। लोगों को मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह असमान्य गतिविधि पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बनी नम हवा के कारण हो रही है। इसका असर मंगलवार तक रह सकता है।
किन बातों का रखें ध्यान
- बिना ज़रूरत घर से बाहर न निकलें - विशेषकर जब मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की हो।
- पेड़, खंभे या कमजोर संरचनाओं के पास खड़े न हों - आंधी या बिजली गिरने का खतरा हो सकता है।
- बिजली के उपकरणों से दूरी बनाएं - आंधी या बिजली के समय टेलीविज़न, मोबाइल चार्जर आदि से दूरी रखें।
- वाहन सुरक्षित स्थान पर पार्क करें - खुले में खड़े वाहनों पर ओलावृष्टि से नुकसान हो सकता है।
- छत पर कपड़े सुखाने या काम करने से बचें - तेज हवाओं के चलते फिसलने या गिरने की आशंका रहती है।
- मौसम अपडेट पर नजर रखें - IMD या स्थानीय प्रशासन की वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल्स से जानकारी लेते रहें।
- जरूरी चीजें पहले से तैयार रखें - जैसे टॉर्च, पावर बैंक, पीने का पानी और फर्स्ट एड बॉक्स।
- बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी में रखें - उन्हें बाहर न जाने दें और सुरक्षित स्थान पर रखें।



Click it and Unblock the Notifications
