Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
रातोंरात चट्टान काटकर बनाया था Stree 2 में नजर आया ये गेट, पर अब लोग इसे कहते हैं 'भूतिया दरवाजा'
Story Behind The Kati Ghati in Stree 2 : कॉमेडी हॉरर फिल्म स्त्री 2 को रिलीज हुए हालांकि काफी समय हो चुका हैं। लेकिन ये फिल्म अभी लोगों के बीच चर्चा में बनी हुई हैं। अगर आपने फिल्म का फर्स्ट पार्ट और दूसरा पार्ट देखा हैं, तो आपने नोटिस किया होगा कि फिल्म के अंत में सड़क के बीचों-बीच एक गेट नजर आता है, जहां राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर को बस स्टेशन पर छोडने के लिए आता है और दूसरे पार्ट में श्रद्धा कपूर इस गेट के पास से ही गायब हो जाती हैं।
दरअसल स्त्री 2 में भी दिखाए गए इस गेट को का इतिहास भी काफी दिलचस्प है। स्त्री 2 की शूटिंग मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में स्थित चंदेरी में शूट हुई है, जो आमतौर पर अपने कपड़ों के लिए फेमस हैं। इसी चंदेरी का यह गेट है, जिसे कटी घाटी गेट कहा जाता है। इसका इतिहास बहुत ही रोचक है, जिस वजह से यहां के स्थानीय लोग इस गेट को भूतिया मानते हैं। आइए जानते हैं इसका इतिहास-

क्या है कटी घाटी गेट की कहानी?
इस गेट से जुड़ी सबसे प्रचलित कहानी के मुताबिक चंदेरी के तत्कालीन गवर्नर के बेटे जिमन खान ने मालवा के सुल्तान गियास-उद-दीन खिलजी के स्वागत के लिए इस गेट का निर्माण करवाया था।
Read More : ये हैं भारत के भूतिया रेलवे स्टेशन, जहां शाम ढलते ही छा जाता है डर का साया
सुल्तान के आने में कम समय होने की वजह से जिमन खान ने एलान किया था कि जो व्यक्ति एक रात में चट्टान को काटकर गेट का निर्माण करेगा, उसे एक अच्छा इनाम दिया जाएगा। जिमन खान के इस ऐलान के बाद सिर्फ एक राजमिस्त्री इस काम को पूरा करने के लिए सहमत हुआ।
एक रात में तैयार हुआ था यह दरवाजा
सुबह तक राजमिस्त्री ने चट्टान काटकर गेट बना दिया, लेकिन हड़बड़ी में वह दरवाजे के कब्जों के लिए जगह बनाना भूल गया, जिससे वह बिना दरवाजे वाला एक बड़ा प्रवेश द्वार बन गया। राजमिस्त्री की इस गलती को मूर्खता समझ जिमन खान ने उसे इनाम नहीं दिया।
जिमन खान का कहना था कि अब इस गेट की वजह से चंदेरी की सुरक्षा खतरे में पड सकती है। इस बात से परेशान हो राजमिस्त्री ने उसी दरवाजे पर अपनी जान दे दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब यह जगह भुतिया है और यहां आज भी राजमिस्त्री की आत्मा घूमती है। इतना ही नहीं आज तक कटी घाटी गेट में कोई दरवाजा नहीं है। लोगों का मानना हैं कि अब उसकी आत्मा गेटवे के सामने एक दरवाजे की तरह खड़ी रहती है और किसी को अंदर नहीं जाने देती है।



Click it and Unblock the Notifications
