Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
ये प्रोफेशन वाले बेवफाई में होते है आगे, शादीशुदा होने के बाद भी चलाते हैं चक्कर, नंबर 1 पर कौन है?
शादीशुदा रिश्तों में वफ़ादारी सबसे अहम मानी जाती है, लेकिन अफसोस की बात यह है कि बेवफ़ाई यानी इन्फिडेलिटी एक आम समस्या बन चुकी है। कई बार अच्छे-भले रिश्ते भी इस वजह से टूट जाते हैं। दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में एक स्टडी सामने आई है जिसमें बताया गया है कि इंसान का प्रोफेशन भी इस बात को प्रभावित कर सकता है कि वह एक्स्ट्रा-मैरीटल अफेयर करेगा या नहीं।
यह सर्वे मशहूर डेटिंग वेबसाइट Ashley Madison ने किया था, जो खास तौर पर शादीशुदा लोगों के लिए बनाई गई है। इस सर्वे में 1,000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। नतीजे बताते हैं कि कुछ प्रोफेशन में काम करने वाले लोग दूसरों की तुलना में बेवफ़ाई ज़्यादा करते हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स।

पॉलिटिक्स, आर्ट्स और लीगल सेक्टर
इस लिस्ट में सबसे नीचे राजनीति का नाम आता है। हैरानी की बात यह है कि सर्वे में शामिल केवल 1% पुरुष और महिलाएं राजनीति से जुड़ी थीं। इसके अलावा, खेती-किसानी, आर्ट्स, कल्चर, लीगल सेक्टर और एंटरटेनमेंट फील्ड के लोग भी बहुत कम संख्या में पाए गए। यानी इन क्षेत्रों में अफेयर के मामले सबसे कम दर्ज किए गए।
मार्केटिंग, सोशल वर्क और हॉस्पिटैलिटी
मार्केटिंग और कम्युनिकेशन का काम करने वालों को लोगों से लगातार मिलना-जुलना पड़ता है। शायद यही वजह है कि इस फील्ड के लोग भी इस लिस्ट में शामिल हैं। सर्वे के मुताबिक, 4% महिलाएं और 8% पुरुष मार्केटिंग और कम्युनिकेशन सेक्टर से थे। इसके अलावा, सोशल वर्क, रिटेल और हॉस्पिटैलिटी से जुड़े लोग भी अफेयर करने वालों की लिस्ट में पाए गए।
फाइनेंस और एजुकेशन
फाइनेंस सेक्टर भी इस मामले में पीछे नहीं रहा। लगभग 8% महिलाएं और 9% पुरुष वित्तीय क्षेत्र से जुड़े थे। वहीं, एजुकेशन सेक्टर से भी करीब 4% लोग इस साइट पर मौजूद थे। इसमें टीचर, लेक्चरर और एडमिनिस्ट्रेटर शामिल थे। माना जाता है कि ज़िम्मेदारियों का दबाव और रिश्तों में कम समय देना इसका कारण हो सकता है।
एंटरप्रेन्योरशिप
अपना बिज़नेस शुरू करना आसान काम नहीं होता। इसमें लगातार मेहनत करनी पड़ती है, नए लोगों से मिलना होता है और दिन का ज़्यादातर समय घर से बाहर ही बीतता है। ऐसे में पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम न मिल पाना कई बार रिश्तों में दरार डाल देता है। यही वजह है कि उद्यमी (Entrepreneurs) भी इस लिस्ट में चौथे नंबर पर रहे।
आईटी और मेडिकल सेक्टर
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि आईटी सेक्टर तीसरे नंबर पर और मेडिकल सेक्टर दूसरे नंबर पर रहा। खासतौर पर महिलाओं में यह आंकड़ा ज़्यादा पाया गया। मेडिकल सेक्टर में 23% महिलाएं और 5% पुरुष इस साइट से जुड़े थे। इसका एक कारण यह भी माना गया कि लंबे और अनियमित वर्किंग आवर्स रिश्तों में दूरी बढ़ा देते हैं।
ट्रेड्स है सबसे ऊपर
सर्वे के मुताबिक, सबसे ज़्यादा बेवफ़ाई के मामले ट्रेड्स से जुड़े लोगों में पाए गए। इसमें कंस्ट्रक्शन, प्लंबिंग, वेल्डिंग जैसी नौकरियां शामिल हैं। इनमें 4% महिलाएं और 29% पुरुष शामिल थे। यानी इस क्षेत्र के पुरुष सबसे अधिक संख्या में अफेयर करने वालों में पाए गए।



Click it and Unblock the Notifications
