Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Subhash Chandra Bose Jayanti Wishes: नेताजी की जयंती पर ये संदेश भेजकर अपनों को दें पराक्रम दिवस की शुभकामनाएं
Happy Subhash Chandra Bose Jayanti Wishes: नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों में से थे, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। वे आजाद हिन्द फौज के संस्थापक और कांग्रेस के प्रभावशाली नेता थे। नेताजी अपने साहस, नेतृत्व और जोशीले विचारों के लिए पूरे देश में जाने जाते हैं। उन्होंने भारत में ही नहीं, बल्कि देश से बाहर रहकर भी देश की स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी। उनकी रहस्यमयी मृत्यु भले ही आज भी सवालों में हो, लेकिन देश के लिए किया गया उनका त्याग और बलिदान हमेशा लोगों को प्रेरणा देता रहेगा।
हर साल 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पूरा देश उन्हें याद करता है। इस दिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है। 23 जनवरी 1897 को ओडिशा के कटक में जन्मे नेताजी का जीवन साहस, देशभक्ति और आत्मसम्मान की मिसाल है। उनकी सोच, उनके नारे और उनके विचार आज भी युवाओं के दिलों में जोश और देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा पैदा करते हैं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन हमें सिखाता है कि देश के लिए समर्पण, साहस और आत्मबल से बड़ी कोई शक्ति नहीं होती। नेताजी की जयंती पर लोग उनके प्रेरणादायक विचारों को याद करते हैं। साथ ही, इस मौके पर लोग एक-दूसरे को शुभकामना संदेश भेजकर उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। यहां ऐसे ही कुछ खास शुभकामनाएं संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा कर सकते हैं।

Happy Subhash Chandra Bose Jayanti 2026 Wishes and Quotes in Hindi
1. जो झुका नहीं, जो रुका नहीं,
वो नेताजी बनकर अमर हुआ।
देश की आजादी के खातिर,
हर बंधन से बेफिक्र हुआ।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती की शुभकामनाएं!
2. "तुम मुझे खून दो" का नारा देकर,
आज़ादी की अलख जगाई थी।
नेताजी ने भारत माँ की,
सोई हुई तकदीर जगाई थी।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती की शुभकामनाएं!
3. चलो फिर से आज वो नजारा याद कर लें
शहीदों के दिल में जो थी, वो ज्वाला याद कर लें
जिसमें बहकर आज़ादी पहुची थी किनारे तक
देशभक्तों के खून की वो धारा याद कर लें
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती की शुभकामनाएं!
4. न डर था, न समझौता किया,
बस देशभक्ति का जुनून था।
सुभाष चंद्र बोस का हर कदम,
क्रांति से भरा सुकून था।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती की शुभकामनाएं!
5. लिख रहा हूं मैं अंजाम जिसका कल आगाज आएगा
मेरे लहू का हर एक कतरा इंकलाब लाएगा
मैं रहूं या न रहूं पर ये वादा है तुमसे मेरा कि
मेरे बाद वतन पर मरने वालों का सैलाब आएगा
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती की शुभकामनाएं!
6. जिसने आजादी को सपना नहीं,
अपना संकल्प बनाया था।
नेताजी ने गुलाम भारत को,
स्वाभिमान सिखाया था।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती की शुभकामनाएं!
7. आज भी गूंजता है इतिहास में,
नेताजी का बलिदान।
देश के लिए जीना-मरना ही,
था उनका असली अरमान।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती की शुभकामनाएं!
8. आज़ादी की राह कठिन थी,
फिर भी कदम पीछे न हुए।
नेताजी के हौसले से,
असंभव भी संभव हुए।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती की शुभकामनाएं!
Happy Subhash Chandra Bose Jayanti 2026 Wishes and Messages in Hindi
9. खामोश नहीं था उनका संघर्ष,
हर वार में आवाज़ थी।
नेताजी की हर सांस में,
देश की ही परवाज़ थी।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती की शुभकामनाएं!
10. जो इतिहास नहीं, इतिहासकार बने,
ऐसे वीर थे नेताजी।
भारत माँ के सच्चे सपूत,
अमर कहानी थे नेताजी।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती की शुभकामनाएं!
11. आज़ादी की कीमत क्या होती है,
नेताजी ने समझाया।
अपने खून-पसीने से,
भारत को स्वाभिमान दिलाया।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती की शुभकामनाएं!
12. ना जाति, ना धर्म की दीवार थी,
सिर्फ भारत पहचान था।
नेताजी के लिए देश ही,
सबसे बड़ा भगवान था।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती की शुभकामनाएं!
13. क्रांति, साहस और त्याग का,
दूसरा नाम थे नेताजी।
हर दिल में बसने वाले,
महान इंसान थे नेताजी।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती की शुभकामनाएं!
14. आजादी की लड़ाई में,
अपना सब कुछ न्योछावर किया।
नेताजी ने भारत माँ को,
नया भविष्य उपहार दिया।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती की शुभकामनाएं!
15. नेताजी का जीवन सिखाता है,
डर से आगे बढ़ जाना।
देश के लिए जीना सीखो,
और जरूरत पड़े तो मर जाना।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती की शुभकामनाएं!
16. हर सांस में देश का नाम,
हर कदम पर बलिदान।
नेताजी जैसे वीरों से,
भारत को मिला सम्मान।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती की शुभकामनाएं!
17. जब तक भारत का नाम रहेगा,
नेताजी का गान रहेगा।
आजादी की इस धरती पर,
उनका बलिदान अमर रहेगा।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती की शुभकामनाएं!



Click it and Unblock the Notifications
