Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
MBA ग्रेजुएट जो 25 लाख की नौकरी छोड़ बना कैब ड्राइवर, आज कमा रहा पहले से 4 गुना ज्यादा
MBA Graduate Becomes Cab Driver: बचपन से ही ये सुनकर बड़े हुए हैं कि पढ़ोगे-लिखोगे तो बनोगे नवाब... खेलोगे-कूदोगे तो बनोगे खराब। यहां खराब से मतलब किसी के चरित्र से नहीं बल्कि करियर से है। अक्सर माना जाता है कि सफलता का सीधा रास्ता एक अच्छी पढ़ाई, बड़ी डिग्री और एसी केबिन वाले दफ्तर में मोटे सैलरी पैकेज वाली नौकरी से होकर गुजरता है। ऐसा कौन होगा जो आराम की नौकरी छोड़ कैब ड्राइवर बने या फिर कोई और छोटा-मोटा काम करे? आप सोच रहे होंगे कि अब ऐसा क्या हो गया जो इस बात का जिक्र किया जा रहा है? दरअसल, आज हम आपको एक ऐसे व्यक्ति की सक्सेक स्टोरी सुनाने जा रहे हैं जिसने एसी कैबिन छोड़ा, 25 लाख का पैकेज छोड़ा और सभी लग्जरी आरामों को छोड़ कैब ड्राइवर बनना किया। पहली बार में यह फैसला किसी को भी पागलपन लग सकता है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक एमबीए ग्रेजुएट की कहानी ने इस पारंपरिक सोच को पूरी तरह चुनौती दे दी है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरी स्टोरी और कौन है वो शख्स जिसने लाखों के पैकेज को लात मार टैक्सी ड्राइवर बनना पसंद किया।

लाखों का पैकेज छोड़ बना सफल बिजनेसमैन
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक ऐसे युवा की कहानी है जिसने समाज के तानों और रिश्तेदारों के विरोध के बावजूद कॉर्पोरेट डेस्क के बजाय कार की स्टीयरिंग थामने का रिस्क लिया। नतीजा? आज वह न सिर्फ खुद का एक सफल बिजनेस चला रहा है, बल्कि उसकी कमाई और आजादी दोनों पहले से कई गुना बढ़ चुकी है। आइए जानते हैं इस एमबीए ग्रेजुएट की लीक से हटकर लिखी गई सफलता की पूरी दास्तान।
जब 25 लाख के पैकेज पर भारी पड़ा अपना काम करने का जज्बा
यह पूरी कहानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शशि सचान नाम के एक यूजर ने शेयर की है। उन्होंने बताया कि उनके भाई ने एक टियर-2 कॉलेज से एमबीए (MBA) की पढ़ाई पूरी की थी। डिग्री मिलते ही उनके हाथ में 25 लाख रुपये सालाना के पैकेज वाली एक बेहतरीन नौकरी का ऑफर था। किसी भी आम युवा के लिए यह एक सपने जैसा करियर स्टार्ट हो सकता था, लेकिन उनके भाई को कॉर्पोरेट की नौ-से-पांच वाली नौकरी और वहां का माहौल रास नहीं आ रहा था। वह कुछ ऐसा करना चाहते थे जहां वह खुद के बॉस हों। इसी चाहत में उन्होंने एक ऐसा चौंकाने वाला फैसला लिया जिसने उनके पूरे परिवार को हिलाकर रख दिया उन्होंने नौकरी का ऑफर ठुकराया और ओला (OLA) कैब ड्राइवर के रूप में जमीन पर उतर गए।

'पढ़ाई बर्बाद कर दी...' जब समाज और रिश्तेदारों से मिले भयंकर ताने
जब एक एमबीए डिग्री होल्डर लड़का सड़कों पर कैब दौड़ाने लगा, तो समाज और रिश्तेदारों का रवैया वैसा ही था जैसी उम्मीद की जा सकती थी। परिवार और परिचितों ने इस फैसले को सिरे से गलत ठहराया। शशि सचान ने अपनी पोस्ट में दर्द बयां करते हुए लिखा कि लोगों ने उनके भाई को ताने मारते हुए कहा "पूरी पढ़ाई बर्बाद कर दी" और "क्या सोचा था और क्या बन गया"! लोगों को लग रहा था कि लाखों की पढ़ाई के बाद टैक्सी चलाना सिर्फ एक नासमझी है। लेकिन इस युवा के पास एक विजन था। उन्होंने लोगों की परवाह करने के बजाय अपने काम पर ध्यान लगाया और एक आम ड्राइवर की तरह हर रोज मार्केट की बारीकियों को सीखना शुरू किया।
3 साल में पलटी किस्मत, एक कैब ड्राइवर से बने 5 कारों के मालिक
कहते हैं कि अगर बिजनेस की सही समझ (MBA Mindset) हो, तो कोई भी काम छोटा नहीं होता। इस युवा ने भी वही किया। उन्होंने सिर्फ गाड़ी नहीं चलाई, बल्कि कैब और ट्रांसपोर्ट इंडस्ट्री के गैप को समझा। करीब तीन साल की कड़ी मेहनत के बाद आज पासा पूरी तरह पलट चुका है और वो व्यक्ति आज पहले से 4 गुना ज्यादा कमाई कर रहा है। जो सफर एक ओला कैब से शुरू हुआ था, आज उनके भाई के पास खुद की 5 कारें हैं, जो ओला प्लेटफॉर्म पर चल रही हैं।कैब के साथ-साथ अब वह अपना खुद का एक छोटा ट्रांसपोर्ट बिजनेस भी सफलतापूर्वक संभाल रहे हैं। आज वह इस बिजनेस से हर महीने करीब 1.5 लाख रुपये तक का शुद्ध मुनाफा कमा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
यह पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है और इसे लेकर यूजर्स दो गुटों में बंट गए हैं। सपोर्टर्स का कहना है यह आत्मनिर्भरता की एक बेहतरीन मिसाल है। करियर में मानसिक संतुष्टि और आजादी, किसी भी सैलरी पैकेज से कहीं ज्यादा मायने रखती है। वहीं दूसरी तरफ आलोचकों का कहना है कि अगर वह 25 लाख की नौकरी में बने रहते, तो तीन साल बाद कॉर्पोरेट हाइक के साथ उनका सालाना पैकेज इससे कहीं ज्यादा हो सकता था।
नोट: बता दें कि Boldsky Hindi सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पोस्ट में किए गए दावों की पुष्टि नहीं करता है। हमने जो भी बताया है वो पोस्ट में बताई गई बातों के आधार पर बताया है।



Click it and Unblock the Notifications
