Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Suchana Seth Kaun Hai: कौन है बेंगलुरु की सूचना सेठ? जो AI कंपनी की CEO से बनी अपने ही बेटे की खूनी!
Suchana Seth Kaun Hai: बेंगलुरु में एक स्टार्ट-अप कंपनी की सीईओ को उसके चार साल के बच्चे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला की पहचान सूचना सेठ के रूप में हुई है, जो एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्ट-अप की सीईओ है।
इस दिल दहलाने वाली घटना के सामने आने के बाद हर कोई जानना चाहता है कि अपने ही बच्चे की हत्या करने वाली सूचना सेठ आखिर है कौन?

कौन है सूचना सेठ?
सूचना सेठ द माइंडफुल AI लैब की संस्थापक है। वह चार साल से ज्यादा समय से उस ऑर्गनाइजेशन का नेतृत्व कर रही है, जो आर्टिफिशियल इंजेलिजेंस के क्षेत्र में तरक्की पर केंद्रित है। सूचना सेठ ने दो साल तक बर्कमैन क्लेन सेंटर में एक सहयोगी के तौर पर काम कर चुकी है। वो बोस्टन, मैसाचुसेट्स में भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रिस्पॉन्सिबल मशीन लर्निंग एथिक्स और गवर्नेंस में योगदान दे चुकी है।
डेटा साइंस और AI एक्सपर्ट है सूचना
सूचना सेठ की लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वह एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एथिक्स एक्सपर्ट और डेटा साइंटिस्ट हैं। उसके पास डेटा साइंस और AI में काम करने का 12 साल का अनुभव है।
सूचना साल 2021 में AI एथिक्स लिस्ट में 100 प्रतिभाशाली महिलाओं की लिस्ट में शामिल थीं। इसके अलावा वह डेटा एंड सोसाइटी में मोजिला फेलो, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के बर्कमैन क्लेन सेंटर में फेलो और रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट में रिसर्च फेलो रह चुकी हैं।
AI एथिक्स पर काम करती है सूचना की कंपनी
द माइंडफुल AI लैब की वेबसाइट के अनुसार, इस कंपनी के पास AI एथिक्स, मशीन लर्निंग सिस्टम के डेवलपमेंट और स्केलिंग की एक्सपर्टीज है। यह कंपनी डेटा साइंस प्रोजेक्ट लाइफ साइकिल और रियल वर्ल्ड में AI सिस्टम को तैनात करने की चुनौतियों को समझती है।

यहां भी कर चुकी हैं काम
द माइंडफुल AI लैब की स्थापना से पहले, सूचना सेठ बेंगलुरु में बूमरैंग कॉमर्स में एक सीनियर डेटा साइंटिस्ट थी। वहां पर वह ऑप्टिमाइजेशन और इंजेलिजेंस के लिए डेटा-संचालित उत्पादों को डिज़ाइन करती थी। इस दौरान सूचना सेठ ने दो पेटेंट दाखिल किए। सूचना सेठ इनोवेशन लैब्स से भी जुड़ी रही। सूचना सेठ कंपनी के डेटा साइंसेज ग्रुप में सीनियर एनालिस्ट कंसल्टेंट के रूप में भी काम कर चुकी है।
बहुत पढ़ी लिखी हैं सूचना
सूचना ने कलकत्ता विश्वविद्यालय से खगोल भौतिकी के साथ प्लाज्मा भौतिकी में विशेषज्ञता के साथ भौतिकी में मास्टर डिग्री ली। साल 2008 में सूचना ने फर्स्ट क्लास ऑनर्स हासिल किया था। सूचना सेठ ने रामकृष्ण मिशन इंस्टीट्यूट ऑफ कल्चर से फर्स्ट रैंक के साथ संस्कृत में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और कोलकाता के भवानीपुर एजुकेशन सोसाइटी कॉलेज से फर्स्ट क्लास के साथ भौतिकी (ऑनर्स) में ग्रेजुएशन की डिग्री ली। अपने कॉलेज के दिनों में वह क्विज कॉम्पटिशन में भी हिस्सा लेती थी।



Click it and Unblock the Notifications
