Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
सुलक्षणा पंडित ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए परिवार में कौन-कौन और कितनी संपत्ति छोड़ गईं पीछे
Sulakshana Pandit Family Tree Or Net Worth: 1970-80 के दशक की मशहूर गायिका और एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित का 6 नवंबर 2025, दिन वीरवार को हो गया। उनकी सुरीली आवाज और एक्टिंग ने ऐसी अमिट छाप छोड़ी की उनके दुनिया से अलविदा कह जाने के बाद भी अमर हो गई हैं। सुलक्षणा ने गायन और अभिनय दोनों में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा दिखाई। 12 जुलाई 1954 को जन्मी सुलक्षणा समृद्ध संगीत-परिवार से थीं उनके पिता भी एक क्लासिकल गायक थे।
सुलक्षणा ने मात्र नौ वर्ष की उम्र से गायन शुरू किया और बाद में फिल्मों में भी करियर बनाया। सुलक्षणा के निधन के बाद उनके फैंस जानना चाहते हैं कि उनके परिवार में अब कौन-कौन हैं और वो अपनी फैमिली के लिए कितनी संपत्ति छोड़ गई हैं।

9 की उम्र में करियर किया शुरू और 71 की उम्र में कहा अलविदा
सुलक्षणा पंडित ने सिर्फ 9 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की। सल 1967 में उन्होंने पार्श्व गायिका के रूप में मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा। उनकी सुरीली आवाज ने लोगों का दिल जीत लिया और उन्हें 'संकल्प' के गीत 'तू ही सागर है तू ही किनारा' जैसे सदाबहार गानों के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका का पुरस्कार मिला था। न सिर्फ सिंगिंग में सुलक्षणा ने एक्टिंग में भी अपनी खास पहचान बनाई।
सुलक्षणा पंडित के परिवार में कौन-कौन?
सुलक्षणा पंडित ने कभी भी शादी नहीं की और पूरी जिंदगी सिंगल रहते हुए बिता दी। सुलक्षणा ने शादी नहीं की थी तो उनकी कोई फैमिली भी नहीं थी लेकिन उनके भाई-बहन और उनके बच्चे ही उनका परिवार बनकर रहे। सुलक्षणा के तीन भाई और तीन बहनें हैं। भाई के नाम जतिन, ललित और मनधीर है। वहीं बहनों में माया एंडरसन और संध्या सिंह का निधन हो गया है और एक बहन विजेता पंडित हैं जो खुद पार्श्वगायिका और अभिनेत्री हैं।
सुलक्षणा पंडित की नेटवर्थ
सुलक्षणा पंडित ने अपनी सिंगिंग और एक्टिंग से इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई। सुलक्षणा की नेट वर्थ के बारे में वैसे तो स्पष्ट जानकारी उपल्ब्ध नहीं है। मगर विकिपीडिया, फोर्ब्स और बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के आधार पर उनकी कुल संपत्ति 5 मिलियन डॉलर बताई जा रही है।



Click it and Unblock the Notifications
