Latest Updates
-
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर तुलसी तोड़ सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं धार्मिक नियम -
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 7 जगहें, दिखेगा कृष्ण भक्ति का खास रंग -
Janmashtami 2026: कृष्ण जन्माष्टमी पर इन आसान तरीकों से सजाएं अपना पूजा घर, यहां देखें 10 डेकोरेशन आइडियाज -
World Coconut Day 2026: सूखा या ताजा नारियल, सेहत के लिए कौन सा ज्यादा फायदेमंद? जानें दोनों में अंतर -
Hal Shashthi Vrat Katha: हरछठ यानी ललही छठ व्रत में जरूर पढ़ें ये कथा, नहीं तो अधूरी मानी जाएगी पूजा -
Hal Shashti 2026 Wishes: मां की ममता...ललही छठ पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Krishna Janmashtami 2026: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कब है, 4 या 5 सितंबर? जानें सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त -
Badshah Divorce: 5 महीने में ही टूट गई बादशाह की दूसरी शादी, ईशा रिखी संग तलाक का किया ऐलान
अंबानी-बिड़ला कुछ नहीं है इस शख्स के आगे, 16 लाख में कराता है हेयरकट, कार-महल है सोने का
Brunei Sultan: कोई इंसान अमीर होता है, कोई बहुत अमीर होता है और बहुत किस्मत वाले लोग होते हैं जो ब्रुनेई के सुल्तान होते हैं। आप महीने में एक या दो बार ही बाल कटवाएंगे और इसके लिए हो सकता है आप सौ से हजार रुपए खर्च करें। लेकिन एक इंसान ऐसा भी है जो बाल कटवाने के लिए आपकी कल्पना से परे पैसे खर्च करता है।
हम बात कर रहे हैं ब्रूनेई के सुल्तान हसनल बोलकिया की। वो इतने ज्यादा अमीर हैं कि आलिशान जीवन को लेकर उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल है।
आप उनकी रईसी का अंदाजा इस बात से ही लगा सकते हैं कि वो बाल कटवाने के लिए 20,000 डॉलर यानी लगभग 16 लाख रूपये खर्च करते हैं।

केन मोडेस्टो मेफेयर के डोरचेस्टर होटल में बार्बर शॉप के मालिक हैं। केन लंबी दूरी की यात्रा करने के बाद सुल्तान हसनल बोलकिया के बाल काटने के लिए ब्रूनेई जाते हैं। उनकी इस यात्रा में उनके आराम और विलासिता का पूरा ध्यान रखा जाता है। इस सफर के दौरान उनके खान पान और रहने का पूरा खर्च सुलतान ही उठाते हैं। खैर सुल्तान के लिए यह खर्च कोई बड़ी बात नहीं है।

मोडेस्टो के साथ काम करने वाले जॉर्ज गैडी के अनुसार, मोडेस्टो को हर बार शाही परिवार को अपनी सेवाएं देने पर कई हजार डॉलर नकद मिलते हैं। साथ ही तीन से चार रातों के लिए हवाई किराया और होटल आवास भी मिलता है।
लंदन में केन बाल काटने के लिए सिर्फ £30 लेते हैं। जानकारी के अनुसार, मोडेस्टो 16 सालों से सुल्तान के बाल काट करे हैं। कभी-कभी हर तीन या चार सप्ताह में वो अपनी सेवा सुलतान को देते हैं। यह ब्रूनेई के सुल्तान की विलासितापूर्ण जिंदगी की एक झलक बूंद मात्र है।
सुल्तान का घर

सुल्तान के महल इस्ताना नुरूल इमान पैलेस का गुंबद भी 22 कैरेट सोने से बना हुआ है, जिसकी कीमत करीब 2,550 करोड़ रुपये है। 2 मिलियन वर्ग फुट के क्षेत्र को कवर करते हुए, यह दुनिया के सबसे बड़े महल के रूप में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सूचीबद्ध है। इस महल में पांच स्विमिंग पूल, 257 स्नानघर और 1700 से अधिक कमरे हैं। 110 गैरेज के अलावा 200 एसी हॉर्स शेड हैं।
सुलतान की उड़नपरी भी है सुनहरी

खबरों के मुताबिक सुलतान ने अपने इस्तेमाल के लिए बोइंग 747 विमान में करीब 3,000 करोड़ रुपये (400 मिलियन डॉलर) का निवेश किया है। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने अतिरिक्त 120 मिलियन डॉलर मूल्य की सोने की वॉशबेसिन जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी जोड़ीं।
ठाठबाट में निकलती है सुल्तान की सवारी

ब्रुनेई के सुल्तान ने महंगे से महंगे वाहनों का अलग ही संग्रह तैयार किया हुआ है। इनके पास सोना चढ़ा हुआ रोल्स-रॉयस भी मौजूद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रुनेई के 29वें सुल्तान के पास करीब 7,000 गाड़ियां बताई जाती हैं। हसनल बोलकिया के ऑटोमोबाइल के संग्रह में 300 फरारी और 500 रोल्स रॉयस शामिल हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications