Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Birthday Special: 'गुत्थी' बन कॉमेडी से कमाई की बादशाहत, जानिए लग्जरी लाइफ जीने वाले सुनील ग्रोवर की नेटवर्थ
Birthday Special: सुनील ग्रोवर ने अपनी कॉमेडी से इंडस्ट्री में एक खास पहचान बनाई। हालांकि उन्होंने अपने आपको सिर्फ एक रोल में ही समेटकर नहीं रखा बल्कि कई फिल्मों में भी अपनी अदाकारी का जलव दिखाया। इसके अलावा ओटीटी पर भी उनके नाम का डंका बजता है। हरियाणा का छोरा सुनील इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम जिसने टीवी कॉमेडी की दुनिया में अपने अभिनय और अनोखे किरदारों से लोगों के दिलों में खास जगह बना ली।
हरियाणा के एक छोटे से शहर से निकलकर मुंबई की ग्लैमर वर्ल्ड में कदम रखने वाले सुनील ने ना सिर्फ "द कपिल शर्मा शो" से शोहरत पाई, बल्कि शानदार लग्जरी लाइफ भी बना ली। 'गुत्थी' के पॉपुलर डायलॉग्स आज भी लोगों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देते हैं, लेकिन उनके बैंक बैलेंस और प्रॉपर्टी की डिटेल्स जानकर भी आपके होश उड़ जाएंगे। आज सुनील ग्रोवर का बर्थडे है तो इस खास दिन पर जानते हैं उनकी नेटवर्थ।

कौन हैं सुनील ग्रोवर उर्फ गुत्थी?
सुनील ग्रोवर उर्फ गुत्थी इंडस्ट्री का वो नाम हैं जिन्होंने अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाया तो सीरियस रोल निभा आंखों में आंसू भी ला दिए। सिरसा हरियाणा में जन्मे सुनील ने कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन वो इस तरह सफलता की बुलंदियों को छुएंगे। हालंकि उन्होंने थिएटर में पोस्ट ग्रेजुएशन की वो भी पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला से। सुनील ने पहली पहचान पाई रेडियो जॉकी, बन और फिर 'गुत्थी' बनकर तो वो छा गए।
गुत्थी की नेट वर्थ कितनी है?
अब बात सुनील ग्रोवर की नेटवर्थ की करें तो वो देश के अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल हैं। कभी 500 रुपये फीस से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सुनील आज एक एपिसोड के लिए करीब 20 से 25 लाख रुपये चार्ज करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, गुत्थी की नेटवर्थ करीब 24 से 25 करोड़ रुपये है।
मुंबई में कैसे जीते हैं लग्जरी लाइफ?
सुनील ग्रोवर कमाई में किसी से कम नहीं है। हरियाणा के एक छोटे से गांव के रहने वाले सुनील आज मुंबई में आलीशान लाइफ जीते हैं। उनका मुंबई में आलीशान अपार्टमेंट है जिसकी करोड़ों की कीमत है। वहीं उनके कार कलेक्शन की बात करें तो वो ब्रांडेड कारों के शौकीन हैं। उनके पास Audi और BMW जैसी लग्जरी गाड़ियों का कार कलेक्शन है। इसके अलावा महंगे गैजेट्स और इंटरनैशनल ट्रैवलिंग का भी वो शौक रखते हैं।
युवाओं के लिए प्रेरणा हैं सुनील
हरियाणा का एक साधारण लड़का जब सपनों के शहर मुंबई पहुंचा, तो कॉमेडी के मंच से उसने करोड़ों दिल जीत लिए। 'गुत्थी' ने सिर्फ लोगों को हंसाया नहीं, बल्कि यह साबित किया कि टैलेंट और मेहनत से कुछ भी संभव है। आज सुनील ग्रोवर सिर्फ एक कॉमेडियन नहीं, बल्कि एक ब्रांड हैं जिनकी कहानी हर छोटे शहर के युवा के लिए प्रेरणा है।



Click it and Unblock the Notifications
