Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Super Blue Moon 2023 : क्या है सुपर ब्लू मून, क्या सच में चांद का रंग हो जाएगा नीला, भारत में कब दिखेगा?
Super blue Moon 2023 : आज 30 अगस्त को ब्लू मून है। ब्लू मून का नाम सुनते ही कई लोगों को ऐसा आभास होने लगता है कि आज नजर आने वाला चांद नीले रंग का होगा। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, जो ऐसा सोचते हैं, तो
आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों ब्लू मून होकर भी चांद का रंग इस दिन नीला क्यों नहीं होगा और अगर आज आपने ब्लू मून देखने का चांस मिस कर दिया तो अगर ब्लू मून कब नजर आएगा?

किसे कहते है ब्लू मून?
ब्लू मून उस फुल मून को कहा जाता है, जो महीने में दूसरी बार पड़ रहा होता है। जैसा कि आप जानते हैं कि आमतौर पर एक महीने में सिर्फ एक ही बार पूरा चांद (Full Moon) यानी पूर्णिमा नजर आता है, लेकिन कई बार ऐसा भी होता है जब एक ही महीने में दो बार फुल मून यानी पूरा चांद नजर आ जाए। जब भी ऐसा होता है, तो दूसरे फुल मून को ब्लू मून कहा जाता है।
ज्यादा बड़ा और चमकीला आएगा नजर
30 अगस्त यानी आज रात को आसमान में नजर आने वाला चंद्रमा सामान्य आकार से 7 गुना बड़ा और ज्यादा चमकीला नजर आएगा। इस दिन चांद हमारी धरती से 3,57,344 किलोमीटर और ज्यादा करीब होगा। साथ ही चांद का रंग इस दिन ब्लू नहीं, बल्कि सफेद या नारंगी दिखाई देगा।
ब्लू रंग में नजर आएगा चांद
हालांकि, नाम की तरह ब्लू मून नीले रंग का नहीं दिखता, वह सामान्य सफेद रंग का ही होता है। इसका नाम बस कैलेंडर के हिसाब से रखा गया है। ब्लू मून कभी-कभार ही देखने को मिलते हैं, जैसे 2 से 3 साल में एक बार। इस दिन चांद सामान्य दिनों की तरह सफेद, नारंगी या पीले रंग का ही दिखाई देगा। इस खगोलीय घटना का चांद के रंग से कोई भी कनेक्शन नहीं है।
अब तीन साल बाद नजर आएगा सुपर ब्लू मून
इस बार अगस्त 2023 एक ऐसा महीना है, जब दो बार पूर्णिमा इसी महीने में पड़ी है। पहली पूर्णिमा 1अगस्त और फिर 30 अगस्त को। ऐसा बहुत कम होता है, जब एक ही महीने में दो बार पूर्णिमा हो। पूर्णिमा यानी फुल मून। वैज्ञानिकों ने 1 अगस्त की पूर्णिमा को सुपर मून कहा और 30 अगस्त की पूर्णिमा को ब्लू मून के नाम से कहा जाएगा। इसके बाद अगला ब्लू मून 2026 में नजर आएगा।
कब देख सकते हैं सुपर ब्लू मून
30 अगस्त 2023 को रात 8.37 बजे सुपरमून अपनी सबसे ज्यादा चमक पर पहुंचेगा। भारत में सुपर ब्लू मून सूर्यास्त के ठीक बाद 6.35 मिनट से दिखने लगेगा। शाम 8.37 से 9.35 मिनट तक यह ज्यादा चमकदार दिखाई देगा। गुरुवार तड़के सुबह सूर्योदय से पहले 4.42 मिनट पर यह अस्त हो जाएगा। ब्लू मून की घटना एक दुर्लभ खगोलीय घटना है, जो लगभग 2 से 3 वर्षों के अंतराल पर घटित होती है। कई बार यह 20 वर्षों में भी दिखाई दे सकते हैं। इस तरह की घटना की सबसे हालिया घटना 22 अगस्त, 2021 को हुई थी। एक ही महीने के भीतर दो बार पूर्ण सुपरमून का आखिरी बार 2018 में देखा गया था। आज के बाद वर्ष 2037 में फिर से दिखाई देगा।



Click it and Unblock the Notifications
