Latest Updates
-
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय
T20 WC Final: टीम इंडिया ने लहराया जीत का परचम, सोशल मीडिया पर झूमें फैंस, देखें पोस्ट
Team India Wins T20 WC Final: ICC Mens T20 World Cup 2024 में भारत ने इतिहास रच दिया है। फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से मात देकर टीम ने यह ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। एक वक्त ऐसा भी आया जब यह मुकाबला भारत के हाथों से निकलकर दक्षिण अफ्रीका के पाले में जाते दिख रहा था।
गौरतलब है कि भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। विराट कोहली के शानदार 76 रन की बदौलत टीम इंडिया 176 रन का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही। कोहली के अलावा अक्षर पटेल (47) और शिवम् दुबे (27) ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।
टी20 विश्वकप का चैंपियन बनने का सपना पूरा करने के लिए दक्षिण अफ्रीका को 177 रनों का लक्ष्य पूरा करना था। क्विंटन डी कॉक एक तरफ से पारी को संभाले रहे और हेनरिख क्लासेन की अर्धशतकीय पारी की मदद से दक्षिण अफ्रीका जीत के काफी नजदीक पहुंचती नजर आ रही थी। तब ऐसे समय में भारतीय गेंदबाजों ने टीम की वापसी कराई और भारत की उम्मीदों को जिन्दा रखा। आखिरी ओवर करने आये हार्दिक पंड्या ने कप्तान का भरोसा बनाये रखा और इसके साथ ही यह ट्रॉफी टीम इंडिया के खाते में आयी।
यह मुकाबला हर क्रिकेट प्रेमी के लिए एक रोलर कोस्टर राइड के समान रहा। यह एक शानदार फाइनल मैच रहा जिसमें भारतीय टीम ने अपने देश का झंडा बुलंद किया। इस जीत के साथ ही सोशल मीडिया पर भी लोगों का जश्न शुरू हो गया है।










नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
