Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
क्या Thalapathy Vijay दोहरा पाएंगे MGR व जयललिता का इतिहास? वो 4 सितारे जो बने तमिलनाडु के CM
Thalapathy Vijay, Tamil Nadu Chunav 2026: तमिलनाडु की सियासत में आज एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के शुरुआती रुझानों ने यह संकेत दे दिया है कि सुपरस्टार विजय की लोकप्रियता केवल सिनेमाई पर्दों तक सीमित नहीं है। फरवरी 2024 में तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) का झंडा थामने वाले विजय अब राज्य के उस गौरवशाली इतिहास को दोहराने की दहलीज पर हैं, जहां फिल्मी सितारों ने न केवल चुनाव जीते, बल्कि मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर तय किया। आज जब विजय खुद तिरुचि ईस्ट और पेराम्बुर जैसी सीटों पर कड़ी टक्कर दे रहे हैं, तो सवाल बड़ा है क्या तमिलनाडु को अपना अगला 'एक्टर-मुख्यमंत्री' मिलने वाला है? आइए जानते हैं उन 4 दिग्गज फिल्मी हस्तियों के बारे में जिन्होंने स्क्रिप्ट राइटिंग और अभिनय के जादू से निकलकर तमिलनाडु के शासन की बागडोर संभाली।

सिनेमा से सचिवालय तक: वो 4 हस्तियां जिन्होंने तमिलनाडु को बदला
तमिलनाडु में थिएटर और पॉलिटिक्स हमेशा से एक-दूसरे के पूरक रहे हैं। विजय से पहले इन 4 दिग्गजों ने इस करिश्मे को सच कर दिखाया है। आइए जान लेते हैं उन हस्तियों के बारे में जिन्होंने सिनेमा से सचिवालय तक का सफर तय किया और अपनी एक नई पहचान बना सभी को हैरान कर दिया।
1. सी. एन. अन्नादुरई (C.N. Annadurai) जिन्होंने संभाली CM की कमान
सी. एन. अन्नादुरई 6 मार्च 1967 से 3 फरवरी 1969 तक मुख्यमंत्री रहे। वे 1967 में मद्रास राज्य के अंतिम मुख्यमंत्री बने और जब 14 जनवरी 1969 को राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु किया गया, तो वे तमिलनाडु के पहले मुख्यमंत्री बने। खास बात ये है कि वो एक प्रखर पटकथा लेखक और वक्ता थे जिन्होंने द्रविड़ आंदोलन को नई दिशा दी और राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने जिन्होंने कांग्रेस के वर्चस्व को खत्म किया।
2. एम. जी. रामचंद्रन (MGR) ने तीन बार मुख्यमंत्री बन रचा इतिहास
तमिल सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार, जिन्होंने 1972 में AIADMK बनाई और लगातार तीन बार मुख्यमंत्री बनकर इतिहास रचा। वे गरीबों के लिए 'मसीहा' माने जाते थे।
3. एम. करुणानिधि (M. Karunanidhi) ने लगातार 5 बार संभाली कमान
एम. करुणानिधि तमिलनाडु के पांच बार मुख्यमंत्री (1969-2011 के बीच) रहे, जिनका कुल कार्यकाल लगभग 19 वर्ष रहा। उन्होंने 10 फरवरी 1969 को पहली बार शपथ ली थी। अपनी लेखनी और संवादों से सिनेमा में क्रांति लाने वाले करुणानिधि 5 बार मुख्यमंत्री रहे। उनकी बौद्धिक क्षमता ने उन्हें दशकों तक राजनीति का केंद्र बनाए रखा।
4. सिनेमा की क्वीन जे. जयललिता (J. Jayalalithaa) जिन्हें मिला 'अम्मा' का दर्जा
सिनेमा की 'क्वीन' और MGR की उत्तराधिकारी, जिन्हें जनता ने 'अम्मा' का दर्जा दिया। जयललिता 1991 से 2016 के बीच 6 बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं से नया कीर्तिमान स्थापित किया।
क्या विजय बनेंगे 5वें एक्टर vs CM?
विजय की पार्टी TVK ने इस चुनाव में DMK और AIADMK जैसे बड़े गठबंधनों के बीच अपनी जगह बनाई है। शुरुआती रुझानों में कई सीटों पर TVK उम्मीदवारों की बढ़त ने यह साबित कर दिया है कि तमिलनाडु की जनता एक बार फिर किसी फिल्मी 'जननायक' पर भरोसा जताने को तैयार है।
थलापति विजय की TVK: 2024 से 2026 तक का सफर
जानकारी के लिए बता दें कि विजय थलापति ने फरवरी 2024 में पार्टी के गठन से लेकर 2026 के चुनावी समर तक अपना सफर जारी रखा। विजय ने अपनी रैलियों में भारी भीड़ जुटाकर यह साफ कर दिया था कि वे सिर्फ 'वोट कटवा' नहीं बल्कि 'सत्ता के दावेदार' के रूप में उभरे हैं। उनकी पार्टी का मुख्य एजेंडा भ्रष्टाचार मुक्त शासन और जनकल्याण रहा है।



Click it and Unblock the Notifications
