Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Viral: देहरादून में बादल फटने से महाभारत काल का टपकेश्वर महादेव मंदिर जलमग्न, VIDEO में देखें खौफनाक मंजर
Dehradun Cloudburst Video Viral : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून इस समय भारी बारिश के कारण गंभीर स्थिति से जूझ रही है। रविवार रात से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारी बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं और सबसे अधिक असर शहर के प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर पर देखने को मिला है। मंदिर परिसर पूरी तरह जलमग्न हो गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। आप भी देखिए वीडियो।

टपकेश्वर मंदिर में बाढ़ का खतरा
देहरादून की तमसा नदी के उफान पर आने से मंदिर का नजारा पूरी तरह बदल गया। सुबह पांच बजे से ही नदी का जलस्तर बढ़ना शुरू हुआ और कुछ ही घंटों में पूरा मंदिर परिसर पानी में डूब गया। मंदिर के पुजारी आचार्य बिपिन जोशी ने बताया कि उन्होंने बीते कई दशकों में ऐसी स्थिति नहीं देखी थी। उन्होंने कहा कि मंदिर का गर्भगृह सुरक्षित है, लेकिन मंदिर के अन्य हिस्सों में पानी भर गया है। पुजारी ने लोगों से अपील की है कि वे नदियों और घाटों के पास न जाएं, क्योंकि खतरा अभी भी बना हुआ है।
#WATCH | Uttarakhand | Tamsa river in spate and Tapkeshwar Mahadev temple inundated as heavy rainfall lashes Dehradun.
— ANI (@ANI) September 16, 2025
Temple priest Acharya Bipin Joshi says, "The river started flowing heavily since 5 AM, the entire temple premises were submerged... This kind of situation had… pic.twitter.com/4E6PhKBM6K
महाभारत काल से जुड़ा टपकेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास
देहरादून स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर गुफा में बने शिवलिंग के कारण प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि यह गुफा महाभारत काल के गुरु द्रोणाचार्य की तपोभूमि थी, इसलिए इसे टपकेश्वर नाम मिला। गुफा की छत से लगातार जल की बूंदें शिवलिंग पर गिरती रहती हैं, जिसे चमत्कारी माना जाता है। मान्यता है कि पांडवों ने द्रोणाचार्य के पुत्र अश्वत्थामा के लिए यहीं भगवान शिव से आशीर्वाद मांगा था। प्राकृतिक सुंदरता से घिरा यह मंदिर श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। खासतौर पर महाशिवरात्रि और सावन मास में यहां भारी भीड़ उमड़ती है। इस मंदिर का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व इसे उत्तराखंड के प्रमुख शिव धामों में शामिल करता है।
मुख्यमंत्री धामी की प्रतिक्रिया
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस आपदा पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम कहा कि वे स्वयं स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं।
प्रशासन की सतर्कता
प्रशासन ने नदियों और नालों के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। एसडीआरएफ की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं और लोगों को खतरे वाले क्षेत्रों से दूर रहने की हिदायत दी जा रही है। अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन कई जगहों पर संपत्ति को नुकसान हुआ है।
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत और नैनीताल जिलों के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, देहरादून, चमोली, उधम सिंह नगर, बागेश्वर और नैनीताल में कहीं-कहीं भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा है।
देहरादून का मौसम
देहरादून में आज आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। यहां गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।



Click it and Unblock the Notifications
