Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Good Touch Bad Touch : टीचर ने लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़कों को भी सिखाया 'गुड टच-बैड टच', वीडियो हुआ Viral
Good Touch Bad Touch video viral : आज के इस समय में न सिर्फ लड़कियों को बल्कि लड़कों को भी 'गुड टच बैड टच' का मतलब मालूम होना जरुरी है। कई लोगों का मानना है कि 'गुड टच बैड टच' का ज्ञान लड़कियों को होना जरुरी है।
हर स्कूल में इसलिए खासतौर से बच्चियों को यह शिक्षा दी जाती है, ताकि कम उम्र से इस बारे में मालम होना चाहिए कि उन्हें कोई गलत तरीके से तो नहीं छू रहा है। इसके पहले भी कई ऐसे वीडियोज वायरल हो चुके हैं।

लेकिन हाल ही में एक वीडियो खूब वायरल हो है। जिसने इंटरनेट पर जनता का ध्यान खींचा है। इस वीडियो में एक खास बात ने लोगों को सोचने को मजबूर किया है। जिसकी अब हर जगह तारीफ हो रही है।
टीचर ने लड़कों को सिखाया बैड टच का मतलब
इस वीडियो में टीचर सिर्फ बच्चियों को ही नहीं बल्कि लड़कों को भी गुड टच और बैड टच का मतलब सिखा रही है। लड़कों को भी यह पता होना चाहिए कि कुछ टच विश्वसनीय लोग प्यार से गाल छू सकते हैं या गले लग सकते हैं। लेकिन टीचर साथ ही यह भी बताती है कि कैसे चेस्ट एरिया पर हाथ डालना या कमर के नीचे छूना बैड टच कहलाता है। टीचर से बहुत ही अच्छी तरह से बच्चों को लोगों की नीयत के बारे सिखाती हुई नजर आ रही है।
Reddit पर शेयर किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर भी अरिन पॉल नाम के हैंडल से यह वीडियो शेयर किया गया है। कई यूजर्स का का कहना है कि न सिर्फ लड़किया बल्कि लड़कों को भी छोटी उम्र से गलत तरीके से छूने के बारे में पता होता है। सही उम्र में सीखकर बच्चे बाल उत्पीड़न को से खुद का बचाव कर सकते हैं। कई बार बच्चे ऐसी बातों से अनजान होते हैं। आज न सिर्फ लड़कियां बल्कि लड़के भी छोटी उम्र में सेक्सुअल अब्यूज का शिकार बनते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
