Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Teacher's Day 2025 : सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं टीचर्स, मिलियन में हैं फॉलोअर्स, वायरल होते हैं वीडियो
India's Most Popular Teachers on Social Media : भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भारत के दूसरे राष्ट्रपति और पहले उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। डॉ. राधाकृष्णन न केवल एक महान शिक्षक रहे, बल्कि एक दार्शनिक और विद्वान के रूप में भी उनकी पहचान है। उनका मानना था कि शिक्षक ही समाज और राष्ट्र की नींव को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर छात्र अपने शिक्षकों को सम्मान देते हैं और उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।
समय के साथ शिक्षा की शैली और माध्यमों में बदलाव आया है।

खासतौर पर डिजिटल युग में कई ऐसे शिक्षक उभरे हैं, जिन्होंने अपने अलग अंदाज, सरल भाषा और प्रभावशाली पढ़ाने के तरीकों से छात्रों के बीच लोकप्रियता हासिल की है। आइए जानते हैं आज के दौर के भारत के सबसे चर्चित शिक्षकों के बारे में।
खान सर
बिहार के पटना से ताल्लुक रखने वाले खान सर आज के समय में छात्रों के बीच किसी स्टार से कम नहीं हैं। वे अपने सरल और मजेदार अंदाज में पढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी खासियत यह है कि वे कठिन से कठिन विषयों को आसान भाषा और रोचक उदाहरणों के साथ समझाते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के बीच खान सर की लोकप्रियता बेहद ज्यादा है। उनका यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया अकाउंट्स लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
मोहम्मद काशिफ
'डियर सर' नामक यूट्यूब चैनल चलाने वाले मोहम्मद काशिफ भी छात्रों के बीच बेहद चर्चित शिक्षक हैं। वे इंग्लिश और मैथ्स को आसान ट्रिक्स और अनोखे अंदाज में पढ़ाते हैं। बच्चे उनकी पढ़ाने की शैली से बेहद प्रभावित होते हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उनकी मजबूत पकड़ ने उन्हें छात्रों की पहली पसंद बना दिया है।
विकास दिव्यकीर्ति
सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कराने वाले शिक्षकों में सबसे चर्चित नामों में से एक हैं विकास दिव्यकीर्ति। उन्होंने दिल्ली के मुखर्जी नगर में 'दृष्टि आईएएस' कोचिंग की शुरुआत की थी। वे न केवल एक शिक्षक के रूप में बल्कि अपने विनम्र स्वभाव और गहन ज्ञान के लिए भी पहचाने जाते हैं। आईएएस की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए विकास दिव्यकीर्ति किसी प्रेरणा से कम नहीं हैं। सोशल मीडिया पर भी उनका प्रभाव काफी बड़ा है।
अवध ओझा
सिविल सेवा की तैयारी कराने वाले एक और प्रसिद्ध नाम हैं अवध ओझा। वे अपने जोशीले और प्रेरणादायक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। छात्रों को कठिन विषयों को समझाने का उनका तरीका बेहद अनोखा है। दिल्ली के मुखर्जी नगर में लंबे समय से आईएएस अभ्यर्थियों को पढ़ाने वाले अवध ओझा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
हिमांशी सिंह
हिमांशी सिंह ने कुछ साल पहले डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर पढ़ाना शुरू किया। वे मुख्य रूप से टीईटी, केवीएस जैसी परीक्षाओं की तैयारी कराने पर फोकस करती हैं। अपनी मेहनत और सरल पढ़ाने की शैली के कारण उन्होंने कम समय में ही छात्रों के बीच पहचान बनाई है।
अलख पांडे
भौतिक विज्ञान को सरल भाषा में पढ़ाने वाले अलख पांडे को आज सभी "फिजिक्स वाला" के नाम से जानते हैं। उनका यूट्यूब चैनल देश के सबसे लोकप्रिय शैक्षिक चैनलों में से एक है। उन्होंने लाखों छात्रों को विज्ञान पढ़ाकर नई दिशा दी है। अलख पांडे की सफलता की कहानी आज कई शिक्षकों और छात्रों के लिए प्रेरणा बन चुकी है।
नीतू सिंह
छात्रों के बीच लोकप्रिय नामों में से एक हैं नीतू सिंह, जिन्हें सभी प्यार से नीतू मैम कहते हैं। मूल रूप से झारखंड से ताल्लुक रखने वाली नीतू मैम का पालन-पोषण बिहार में हुआ। वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने में विशेषज्ञ हैं। उनकी पढ़ाने की शैली और अध्ययन सामग्री छात्रों के लिए बेहद उपयोगी मानी जाती है। नीतू सिंह केडी कैंपस से जुड़ी रही हैं और लॉकडाउन के दौरान उन्होंने केडी लाइव की शुरुआत की थी। आज उनका यूट्यूब चैनल लाखों छात्रों तक पहुंच बना चुका है।



Click it and Unblock the Notifications