Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Teddy Day 2024 : टेडी बियर का वैलेंटाइन से क्या है कनेक्शन? जानें अलग-अलग टेडी का मतलब और इतिहास
Teddy Day 2024 : वैलेंटाइन वीक शुरु हो चुका है। वैलेंटाइन वीक के चौथे दिन टेडी डे मनाते हैं। टेडी बियर एक तरह का सॉफ्ट टॉय है, जो आमतौर पर बच्चों या अधिकतर लड़कियों को अपनी क्यूटनेस की वजह से काफी पसंद आता है।
लेकिन क्या आपको पता है कि वैलेंटाइन वीक में टेडी डे क्यों मनाया जाता है? टेडी का प्यार से क्या नाता है और टेडी बियर का इतिहास क्या है? इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में बताने वाले हैं।

क्यों मनाते हैं टेडी डे (Teddy Day Significance)
टेडी डे हर कोई अपने प्यार के इजहार के लिए मनाता है। लोग एक दूसरे को टेडी देते हैं और प्यार बढ़ाते हैं, अपनी फीलिंग (प्रपोज डे इतिहास) को एक दूसरे के सामने व्यक्त करते हैं और इस दिन को स्पेशल बनाते हैं।
टेडी का इतिहास (Teddy Day History)
क्या आप जानते हैं कि टेडी बियर का आविष्कार अमेरिका के राष्ट्रपति थियोडोर रूज़वेल्ट के सम्मान में किया गया था।
इसके पीछे का इतिहास यह है कि 14 नवंबर 1902 में अमेरिका के राष्ट्रपति थियोडोर रुजवेल्ट लुसियान यात्रा कर रहे थे। इस दौरान एक दिन वे अपने सैनिकों के साथ शिकार पर गए। उनके साथ सहायक होल्ट कोलीर भी था। कोलीन ने एक काले रंग के घायल भालू को पकड़ लिया और पेड़ से बांध दिया। लेकिन भालू को घायल अवस्था में देखकर राष्ट्रपति का दिल पिघल गया और उन्होंने भालू की हत्या करने से मना कर दिया।
इस वाकये के दो दिन बाद 'द वाशिंगटन पोस्ट' अखबार में एक तस्वीर छपी जिसे कार्टूनिस्ट क्लिफोर्ड बेरीमैन ने बनाया था।
अखबार में छपी तस्वीर को देखकर व्यवसायी मॉरिस मिचटॉम ने एक खिलौना भालू के बच्चे के आकार में बनाया, जिसे उनकी पत्नी ने डिजाइन किया और खिलौने का नाम टेडी रखा गया। उसका नाम टेडी रखा। इसकी अनुमति उन्होंने राष्ट्रपति से ली ऐसा इसलिए क्योंकि राष्ट्रपति रूजवेल्ट का निकनेम टेडी था।

हर टेडी कुछ कहता है
- लाल रंग के टेडी बियर ने दिल पकड़ा हुआ हो तो इसका अर्थ है कि देने वाला शख्स आपको आई लव यू कर रहा है। यानी इस तरह का टेडी बियर प्यार के इजहार का प्रतीक होता है।
- लाल रंग के टेडी बियर के साथ चॉकलेट हो तो अर्थ है कि इस रिश्ते को हमेशा के लिए पार्टनर जोड़ना चाहता है, यानी वह आपको शादी के लिए प्रपोज कर रहा है।
- गुलाबी रंग के टेडी बियर का मतलब है कि प्यार हो रहा है। यानी दोस्त आपकी ओर आकर्षित हो रहा है और इस रिश्ते को एक मौका देना चाहता है।
- गुलाबी टेडी के साथ प्रेम पत्र होने का अर्थ है कि प्रेमी आपकी जरूरत को महसूस कर रहा है। वह आपका साथ चाहता है।
- पीले रंग के टेडी बियर के साथ एक प्रेम पत्र होने का मतलब है कि प्रेमी आपको याद कर रहा है।
- दो पिंक टेडी बियर एक साथ देने का अर्थ है कि वह आपके साथ वक्त बिताना चाहते हैं। मूवी या डेट के लिए आपसे पूछ रहे हैं।
- दो लाल रंग के टेडी का अर्थ है कि पार्टनर आपसे लॉन्ग ड्राइव पर चलने और साथ में लंच करने के लिए पूछ रहा है।
- तीन पीले रंग के टेडी बियर का डिजाइन गहरी दोस्ती का प्रतीक है।
- भूरे रंग के टेडी बियर का अर्थ है स्थिरता और समर्थन। हालांकि यह सबसे कॉमन गिफ्ट में दिए जाने वाला रंग है लेकिन वास्तव में इसका मतलब है कि रिश्ते में डैमेज कंट्रोल की जरुरत है।

इंटरेस्टिंग फैक्ट
- सन् 1902 में जर्मनी में पहला टेडी बियर लांच हुआ, जिसके हाथ और पैर दोनों ही थे। इसे बियर 55पीबी नाम दिया गया।
- ऑक्सफोर्ड अंग्रेजी डिक्शनरी में टेडी बियर शब्द का इस्तेमाल सन् 1906 में किया गया।
- दुनिया का पहला टेडी बीयर म्यूजियम इंग्लैंड के पीटरफील्ड, हैंपियर में 1984 में स्थापित किया गया। ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, - ब्रिटेन, कनाडा, जर्मनी और जापान में नियमित तौर पर टेडी बीयर फेस्टिवल होते हैं।
- लंदन में 1989 में पहली बार ब्रिटिश टेडी बियर फेस्टिवल मनाया गया था।
- दुनियाभर में अमरीकी निवेशक पॉल ग्रीनवुड ऐसी शख्स हैं जिनके पास सबसे ज्यादा टेडी बियर का कलेक्शन है।



Click it and Unblock the Notifications
