Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
Viral: तालाब में लावारिस लाश' समझ जैसे ही पुलिस ने पकड़ा 'Body' का हाथ... तब लगा जोर का झटका
गर्मी का प्रचंड रूप पूरे देशभर में देखने को मिल रहा है। हर इंसान इस प्रचंड गर्मी में परेशान है। गर्मी से बचने के लिए लोग क्या-क्या तरकीब नहीं लगा रहे है। इसी बची सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आप हंसते हुए लोटपोट हो जाएंगे और आप अंदाजा लगा सकते है कि गर्मी ने आम आदमी की क्या हालत कर रखी है।
दरअसल तेलंगाना के हनुमाकोंडा जिले से एक बहुत ही मजेदार मामला वीडियो सामने आया है। रेड्डीपुरम पुलिस को सूचना मिली कि किसी शख्स का शव करीब 8 घंटे से तालाब के पानी पर तैरता हुआ दिखाई दे रहा है।

जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्होंने भी तालाब में एक व्यक्ति के शरीर को डूबा हुआ सा देखा। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मौजूदगी में पानी में तैरते हुए शख्स के शरीर को पार लाने के लिए जब उसका हाथ पकड़कर बाहर की ओर खींचा तो वह अचानक खड़ा हो गया। यह देख वहां मौजूद सभी लोग भौचक्के रह गए।
जिले के कोवेलाकुंटा के रेड्डीपुरम का यह मामला हैं। मंगलवार सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक व्यक्ति पानी में पड़ा हुआ देखा गया। लोगों ने इसे शव समझकर स्थानीय पुलिस को सूचना दी। ऐसा लग रहा था कि पानी में नहाने उतरे व्यक्ति की मौत हो गई है। लेकिन मौके पर पहुचने पर मामला कुछ और ही सामने आया।
नेल्लोर जिले के कावली के इस शख्स ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 10 दिनों से ग्रेनाइट खदान में चिलचिलाती धूप में 12 घंटे काम कर रहा था। इसलिए शरीर को ठंडक देने और आराम करने के लिए पानी में तैर रहा था।
नदी में तैरती लाश देख.. पुलिस ने बाहर खींचा तो जिंदा निकाला... बेचारा गर्मी से था परेशान..😅😅 pic.twitter.com/I6CpyfDF9r
— अनामिका यादव (@AAnamika_) June 11, 2024
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @AAnamika_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'नदी में तैरती लाश देख पुलिस ने बाहर खींचा तो जिंदा निकला। बेचारा गर्मी से परेशान था।' अब यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।



Click it and Unblock the Notifications