Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Thalapathy Vijay Family Tree: क्या है थलापति विजय का असली नाम? जानें उनकी पत्नी, बच्चों और फैमिली के बारे में
Thalapathy Vijay Family Tree: साउथ सिनेमा के मशहूर स्टार थलापति विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। उनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) सबसे बड़े दल के रूप में उभरकर सामने आई है, जिसके बाद हर तरफ उनकी चर्चा तेज हो गई है। इसी बढ़ती लोकप्रियता के बीच लोग उनकी निजी जिंदगी के बारे में भी जानना चाहते हैं। आइए जानते हैं, थलापति विजय के परिवार में कौन-कौन शामिल है -

विजय के परिवार में कौन-कौन?
थलापति विजय का जन्म 1974 में तमिलनाडु (तब मद्रास) में हुआ था। उनका पूरा नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है। उनके पिता एस। ए। चंद्रशेखर दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने निर्देशक, निर्माता और लेखक हैं। उन्होंने मुख्य रूप से तमिल फिल्मों में काम किया है, लेकिन तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी सिनेमा में भी अपनी पहचान बनाई है। उनके खाते में 70 से ज्यादा फिल्मों का निर्देशन शामिल है। थलापति विजय की मां शोभा चंद्रशेखर एक मल्टी-टैलेंटेड पर्सनालिटी हैं। वह प्लेबैक सिंगर होने के साथ-साथ फिल्म प्रोडक्शन और लेखन से भी जुड़ी रही हैं। विजय का एक बड़ा भाई भी है, जिसका नाम वीएएस राघवेंद्र है। बहुत कम लोग यह जानते हैं कि विजय की एक बहन भी थीं, जिनका नाम विद्या था। दुर्भाग्यवश, बचपन में ही उनका निधन हो गया, जो परिवार के लिए एक बड़ा सदमा था।
कौन हैं थलापति विजय की पत्नी?
विजय ने 25 अगस्त 1999 को संगीता सोर्नालिंगम से शादी की। संगीता मूल रूप से श्रीलंका से हैं और ब्रिटिश तमिल परिवार से ताल्लुक रखती हैं। दोनों की पहली मुलाकात 1997 में एक फिल्म के सेट पर हुई थी, जहां संगीता एक फैन के तौर पर उनसे मिलने पहुंची थीं। यही मुलाकात दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। विजय और संगीता के दो बच्चे हैं बेटे जेसन संजय और बेटी दिव्या साशा। जेसन संजय फिल्ममेकिंग में दिलचस्पी रखते हैं और निर्देशन की ओर कदम बढ़ा चुके हैं, वहीं दिव्या साशा भी बचपन में अपने पिता के साथ फिल्म में नजर आ चुकी हैं। शादी के करीब 27 साल बाद विजय और संगीता ने हाल ही में 2026 में तलाक के लिए अर्जी दी है।
अन्य रिश्तेदार
विजय के परिवार में फिल्मी कनेक्शन भी मजबूत है। प्लेबैक सिंगर एस। एन। सुरेंदर उनके मामा हैं, जबकि अभिनेता और क्रिकेटर विक्रांत उनके कजिन हैं।



Click it and Unblock the Notifications
