Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Thanksgiving Day 2025: हर साल क्यों मनाते हैं थैंक्सगिविंग डे? जानें इस खास दिन का इतिहास और महत्व
Thanksgiving Day 2025: हर साल नवंबर माह के चौथे गुरुवार को थैंक्स गिविंग डे मनाया जाता है। इस साल 27 नवंबर को थैंक्सगिविंग डे मनाया जाएगा। आपको बता दें, यह अमेरिका और कनाडा का प्रमुख राष्ट्रीय त्योहार है, जो हर साल नवंबर माह में आयोजित किया जाता है। इस दिन पश्चिमी देशों में जश्न का माहौल रहता है। अमेरिका और कनाडा जैसे देशों में इसे छुट्टियों की शुरुआत के रूप में देखा जाता है। इस दिन लोग अपने घरों में रात को डिनर पार्टी रखते हैं और परिवार व दोस्तों के साथ अच्छी यादों को याद करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं। साथ ही, उन्हें गिफ्ट भी देते हैं। थैंक्सगिविंग परिवार, दोस्ती, प्यार और एकता का त्यौहार है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह त्योहार हर साल नवंबर के चौथे गुरुवार को ही क्यों मनाया जाता है? इसके पीछे का इतिहास काफी दिलचस्प है। ऐसे में, आज इस लेख के माध्यम से हम आपको थैंक्सगिविंग डे का मतलब, इसका महत्व और इतिहास के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

थैंक्सगिविंग डे का इतिहास
थैंक्सगिविंग की शुरुआत करीब 1621 में मानी जाती है। इंग्लैंड से धार्मिक आज़ादी की तलाश में कुछ लोग अमेरिका आए थे। शुरुआत में उन्हें बहुत मुश्किलें झेलनी पड़ीं, खासकर पहली सर्दी में। उस समय वामपानोआग (Wampanoag) जनजाति के लोगों ने उनकी मदद की और उन्हें फसल उगाना तथा जीवनयापन के तरीके सिखाए। अगले साल जब उनकी फसल अच्छी हुई, तो इन तीर्थयात्रियों ने धन्यवाद के तौर पर एक दावत रखी। यह दावत तीन दिनों तक चली और इसे ही पहला थैंक्सगिविंग माना जाता है। उस समय यह किसी तय तारीख को नहीं मनाया जाता था।
किसने की थैंक्सगिविंग डे की शुरुआत?
अमेरिका में थैंक्सगिविंग डे की शुरुआत अमेरिका के राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने की थी। इस दिन थैंक्सगिविंग डे मनाने के लिए अमेरिका में छुट्टी भी दी जाती है, ताकि लोग अपने परिवार दोस्तों व पड़ोसियों के साथ इस दिन को अच्छे से सेलिब्रेट कर सकें। साथ ही, थैंक्स गिविंग डे वाले दिन अमेरिका में फुटबॉल खेलने की भी मान्यता है।
अमेरिका में कैसे मनाते हैं थैंक्सगिविंग डे?
थैंक्सगिविंग डे के दिन अमेरिकी लोग अपने घर में अपने दोस्तों और परिवारों को डिनर पर बुलाते हैं। इस दिन खास डिनर बनाया जाता है, जिसमें रोस्टेड टर्की, स्टफिंग, मैश्ड पोटैटो, क्रैनबेरी सॉस, स्वीट पोटैटो, ग्रीन बिन कैसरोल, पंपकिन, पेकन या एप्पल पाई होते हैं। डिनर के साथ-साथ सभी को थैंक्स बोलते हुए गिफ्ट भी दिया जाता है। साथ ही, इस दिन पड़ोसियों और बच्चों को चॉकलेट भी बांटी जाती है। अमेरिका में कई लोग इस दिन जरूरतमंदों के लिए खाना बांटने या चैरिटी के कामों में भी हिस्सा लेते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
