Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
मिल गई 'दुनिया हसीनों का मेला' की असली डांसर, The Bads of Bollywood से चर्चा में आई 90s की डांसिंग क्वीन
Who Is Duniya Haseeno Ka Mela Dancer : आर्यन खान का डायरेक्टोरियल डेब्यू The Ba**Ds Of Bollywood* लगातार सुर्खियों में है। रिलीज़ के बाद से ही यह शो हर दिन चर्चा का विषय बना हुआ है। कभी किसी सितारे पर इंडायरेक्ट तंज कसने के कारण, तो कभी बॉलीवुड के डार्क साइड को दिखाने की वजह से यह सीरीज़ चर्चा बटोर रही है। लेकिन सबसे ज्यादा चौंकाने वाला मोमेंट रहा इसका ट्विस्टेड एंडिंग।
क्लाइमेक्स में दिखाया गया कि शो का मुख्य किरदार 'आसमान खान', दरअसल 'नीता सिंह' और 'अजय तलवार' का नाजायज़ बेटा है। इस सीक्वेंस में दिखाया गया कि 'नीता' (मोना सिंह) ने बॉबी देओल के किरदार 'अजय तलवार' के साथ उस समय अफेयर किया था, जब वह बॉलीवुड में स्ट्रगल कर रही थीं। मगर दर्शकों को जिस चीज़ ने सबसे ज्यादा हैरान किया, वह था गुप्त (1997) फिल्म का आइकॉनिक गाना दुनिया हसीनों का मेला, जिसमें मोना सिंह दिखाई दीं। हालांकि अब हर कोई जानना चाहता है कि इस गाने में मोना सिंह की जगह आखिर में रियल डांसर कौन थी?

VFX से बनाया गया मास्टरस्ट्रोक
असल में, मोना सिंह इस गाने का हिस्सा कभी थी ही नहीं। यह आर्यन खान का मास्टरस्ट्रोक था। उन्होंने ओरिजिनल गाने का इस्तेमाल करके उसमें से एक मुख्य डांसर को मोना सिंह से रिप्लेस कर दिया। VFX की मदद से यह सीन इतना रियल लग रहा था कि दर्शक कन्फ्यूज हो गए और सोशल मीडिया पर ओरिजिनल गाने को सर्च करने लगे।
तो आखिर असली डांसर कौन थीं?
इस सवाल का जवाब है, भानु खान। जी हाँ, दुनिया हसीनों का मेला गाने की असली डांसर भानु खान थीं, जिन्हें 90 के दशक की "डांसिंग क्वीन" कहा जाता था। उन्होंने कई सुपरहिट गानों में अपने डांस मूव्स से अलग पहचान बनाई थी।
इन आइकॉनिक डांस नंबर में भी आ चुकी हैं नजर
भानु खान सिर्फ गुप्त में बॉबी देओल के साथ ही नहीं बल्कि उन्होंने कई बड़े स्टार्स के साथ हिट गानों में परफॉर्म कर चुकी हैं, जैसे :
- तेरे इश्क में नाचेंगे (राजा हिंदुस्तानी, 1996) - आमिर खान के साथ।
- गुतुर गुतुर (दलाल, 1993) - मिथुन चक्रवर्ती के साथ।
- राम कसम मेरा बड़ा नाम हो गया (गुमराह, 1993) - संजय दत्त के साथ।
- दूध बन जाऊंगी मलाई बन जाऊंगी (सरहद) - इस गाने में भी उनका डांस काफी चर्चा में रहा।
90 के दशक में वह भले ही बैकग्राउंड डांसर रही हों, लेकिन अपनी एनर्जी और स्टाइल की वजह से उन्होंने खास पहचान बनाई। उस दौर में उन्हें बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन कहा जाता था।
अब कहां हैं भानु खान?
90 के दशक में पॉपुल में रहने वाली यह बैकग्राउंड डांसर अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गईं। फैंस आज भी उनके डांस मूव्स को याद करते हैं, लेकिन फिलहाल वो कहां हैं, इस बारे में किसी को कुछ नहीं पता।
'दुनिया हसीनों का मेला' की पॉपुलैरिटी फिर से बढ़ी
बॉबी देओल का यह हिट गाना रिलीज़ के समय ही सुपरहिट हो गया था। मगर The Ba**Ds Of Bollywood* के क्लाइमेक्स के बाद इस गाने की पॉपुलैरिटी अचानक फिर से बढ़ गई। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शो रिलीज़ होने के बाद गाने को 70 लाख से ज्यादा नए व्यूज़ मिले हैं। यूट्यूब के अलावा, स्पॉटिफाई और इंस्टाग्राम पर भी यह गाना ट्रेंड करने लगा।



Click it and Unblock the Notifications
